लाइव न्यूज़ :

बीते वित्त वर्ष में गुजरात को सबसे ज्यादा 30.23 अरब डॉलर का एफडीआई मिला

By भाषा | Updated: May 25, 2021 18:04 IST

Open in App

अहमदाबाद, 25 मई गुजरात को बीते वित्त वर्ष 2020-21 में देश में सबसे ज्यादा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) मिला है। यह लगातार चौथा साल है जबकि गुजरात देश में सबसे ज्यादा एफडीआई हासिल करने वाला राज्य रहा है। राज्य सरकार ने मंगलवार को बयान में यह जानकारी दी।

देश में बीते वित्त वर्ष में आए कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में गुजरात का हिस्सा 37 प्रतिशत का रहा है। बयान के अनुसार, 2020-21 में देश में कुल 81.72 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आया। इसमें गुजरात का हिस्सा 30.23 अरब डॉलर रहा।

गुजरात लगातार चौथे साल सबसे ज्यादा एफडीआई पाने वाला राज्य रहा है। बयान में कह गया है कि कोरोना वायरस महामारी के बावजूद राज्य एफडीआई के मामले में शीर्ष स्थान पर कायम रहा है।

बयान के अनुसार, 2020-21 में राज्य में आए कुल एफडीआई में से 94 प्रतिशत कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्षेत्र को मिला। देशभर में इस क्षेत्र को मिले कुल एफडीआई में से अकेले 78 प्रतिशत गुजरात को प्राप्त हुआ।

एफडीआई हासिल करने के मामले में 27 प्रतिशत के साथ महाराष्ट्र दूसरे और 13 प्रतिशत के साथ कर्नाटक तीसरे स्थान पर रहा।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा है कि पारदर्शी संचालन, उद्योग अनुकूल नीतियों तथा राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की वजह से निवेशक प्रदेश में निवेश करना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहवा में मौत का मंजर! फ्लाई91 की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के बाद यात्रियों की सांसें अटकीं; अफर-तफरी का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: 'शरिया लागू कराना है क्या?', BJP नेता नाजिया इलाही खान ने मुंबई में लेंसकार्ट स्टोर पर किया हंगामा, स्टाफ की लगाई क्लास

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना