लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में जीएसटी संग्रह 2020-21 में 2.94 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: April 2, 2021 18:19 IST

Open in App

जम्मू, दो अप्रैल जम्मू कश्मीर में 2020-21 में सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह सालाना आधार पर 2.94 प्रतिशत बढ़कर 4,890.35 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में यह 4,750.60 करोड़ रुपये था।

अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 महामारी और उसकी रोकथाम के लिये लगाये गये ‘लॉकडाउन’ के कारण शुरू के कुछ महीनों में बाधाओं के बावजूद जीएसटी राजस्व संग्रह बढ़ा है। यह बताता है कि केंद्र शासित प्रदेश में व्यापार और आर्थिक गतिविधियों में पुनरूद्धार हो रहा है।

आधिकारिक आंकड़े के अनुसार अप्रैल, मई और जून में जीएसटी संग्रह क्रमश: 68.36 करोड़ रुपये, 163.71 करोड़ रुपये तथा 278.84 करोड़ रुपये था। वहीं 2019 में अप्रैल, मई और जून में क्रमश: 521.69 करोड़ रुपये, 393.55 करोड़ रुपये और 420.23 करोड़ रुपये था।

अधिकारियों के अनुसार महामारी के बावजूद, वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में जीएसटी राजस्व में वृद्धि दर्ज की गयी।

उनका कहना है कि जीएसटी संग्रह में वृद्धि का कारण महामारी संकट से प्रभावित रुग्ण क्षेत्रों को प्रोत्साहित करने और उन्हें पटरी पर लाने के लिये सरकार द्वारा सितंबर 2020 में घोषित आर्थिक राहत पैकेज समेत उठाये गये अन्य कदम हैं।

इसके अलावा जम्मू कश्मीर कर विभाग के कर चोरी रोकने के लिये निगरानी बढ़ाये जाने से भी जीएसटी संग्रह बढ़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित