लाइव न्यूज़ :

गैर-जीवन बीमा कंपनियों का सकल प्रीमियम मई में 11 प्रतिशत बढ़कर 12,316 करोड़ रुपए हुआ

By भाषा | Updated: June 10, 2021 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून गैर-जीवन बीमा कंपनियों का सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम मई 2021 में 11.4 प्रतिशत बढ़कर 12,316.50 करोड़ रुपए हो गया। भारतीय बीमा विनियमन एवं विकास प्राधिकरण (इरडाई) के आंकड़ों के मुताबिक सभी 32 गैर-जीवन बीमा कंपनियों का प्रीमियम पिछले साल मई में 11,061.02 करोड़ रुपए रहा था।

स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र की कंपनी का प्रीमियम मई में 66 प्रतिशत के उछाल के साथ 1,406.64 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

आंकड़े के अनुसार इनमें साधारणप बीमा क्षेत्र की 25 कंपनियों ने मई 2020 के 10,098.30 करोड़ रुपए के मुकाबले मई 2021 में प्रीमियम संग्रह में 7.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 10,882.77 करोड़ रुपए का प्रीमियम हासिल किया।

निजी क्षेत्र की छह स्वास्थ्य बीमा कंपनियों का प्रीमियम 66.6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 844.13 करोड़ रुपए (मई 20202) से बढ़कर मई 2021 में 1,406.64 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

कुल मिलाकर सभी गैर- जीवन बीमा कंपनियों का सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम अप्रैल-मई 2021-22 में 17.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 29,626 करोड़ रुपए हो गया जो एक साल पहले इसी अवधि में 25,212.55 करोड़ रुपए था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के संबंध में प्रदेशवासियों के नाम संदेश

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार