लाइव न्यूज़ :

सरकार को सभी के लिए पर्याप्त खनन ब्लॉक सुनिश्चित करना चाहिए: जेएसपीएल

By भाषा | Updated: December 9, 2021 20:48 IST

Open in App

कोलकाता, नौ दिसंबर जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) के अध्यक्ष नवीन जिंदल ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार को सभी के लिए पर्याप्त खनन ब्लॉक सुनिश्चित करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत में खनन को लेकर भूमि अधिग्रहण, लोगों का पुनर्वास, मंजूरी मिलना जैसी कई चुनौतियां हैं। इन चुनौतियों को एकल खिड़की प्रणाली के माध्यम से निपटाने की जरुरत है।

जिंदल ने बंगाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के ‘ऑनलाइन’ कार्यक्रम में कहा, "भारत में बहुत सारे उद्यमी हैं और हर ब्लॉक के लिए बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा है। सरकार कभी-कभी लौह अयस्क या कोयले के कुछ ब्लॉक छोड़ के जानबूझ कर कमी पैदा करती है और बहुत से लोग ब्लॉक हासिल करने के लिए आक्रामक रूप से भाग लेते हैं। इससे प्रतिस्पर्धा प्रभावित होती है।’’

उन्होंने कहा, "यह आक्रामक प्रतिस्पर्धा खनन को बहुत महंगा बना देती है और इस तरह खनन अपनी सारी ताकत खो देता है। इसलिए सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी के लिए पर्याप्त ब्लॉक हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार