कर्मचारी भविष्य निधि पर ब्याज दर में मामूली बढ़त, जानें अब कितना मिलेगा ब्याज

By मनाली रस्तोगी | Published: July 24, 2023 01:45 PM2023-07-24T13:45:30+5:302023-07-24T13:47:11+5:30

सोमवार को जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार ईपीएफओ ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों को 2022-23 के लिए ईपीएफ पर 8.15 प्रतिशत की दर से ब्याज सदस्यों के खातों में जमा करने के लिए कहा है। यह आदेश ब्याज दर पर वित्त मंत्रालय की सहमति के बाद आया।

Govt hikes interest rate on Employees Provident Fund for 2022-23 to eight point percent | कर्मचारी भविष्य निधि पर ब्याज दर में मामूली बढ़त, जानें अब कितना मिलेगा ब्याज

(फाइल फोटो)

Highlightsसरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि योजना के तहत जमा पर 8.15 प्रतिशत ब्याज दर की पुष्टि की है।कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने 28 मार्च 2023 को 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) जमा पर 8.15 प्रतिशत की दर से ब्याज देने का फैसला किया था।ईपीएफओ ने मार्च 2022 में 2021-22 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर को घटाकर 8.10 प्रतिशत कर दिया है।

नई दिल्ली: सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि योजना के तहत जमा पर 8.15 फीसदी की दर से ब्याज देने की मंजूरी दे दी है। सेवानिवृत्ति निधि निकाय ईपीएफओ ने 28 मार्च 2023 को अपने छह करोड़ से अधिक ग्राहकों के लिए 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) जमा पर ब्याज दर को मामूली बढ़ाकर 8.15 प्रतिशत कर दिया था।

सोमवार को जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, ईपीएफओ ने दायर कार्यालयों को 2022-23 के लिए ईपीएफ पर 8.15 प्रतिशत की दर से ब्याज सदस्यों के खातों में जमा करने के लिए कहा है। यह आदेश इस साल मार्च में ईपीएफओ ट्रस्टियों द्वारा अनुमोदित ईपीएफ ब्याज दर पर वित्त मंत्रालय की सहमति के बाद आया।

अब ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय इंटरनेट के जरिये ग्राहकों के खाते में पैसा डालने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। मार्च 2022 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने 2021-22 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर को 2020-21 के 8.5 प्रतिशत से घटाकर चार दशक के निचले स्तर 8.10 प्रतिशत कर दिया था। यह 1977-78 के बाद से सबसे कम था, जब ईपीएफ ब्याज दर 8 प्रतिशत थी।

Web Title: Govt hikes interest rate on Employees Provident Fund for 2022-23 to eight point percent

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :EPFO