लाइव न्यूज़ :

सरकार फ्रेट स्मार्ट सिटी के विकास संभावना को तलाशने के लिए परामर्श कर रही: गोयल

By भाषा | Updated: August 4, 2021 21:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त सरकार मौजूदा समय में देश में ‘फ्रेट कारीडोर’ के नजदीक के स्मार्ट शहरों के विकास संभावनाओं का पता लगाने के लिए राज्यों, केंद्रीय मंत्रालयों और तकनीकी संस्थानों जैसे विभिन्न पक्षों के साथ परामर्श कर रही है। बुधवार को संसद को यह जानकारी दी गई।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि राज्य सरकारों से, फ्रेट स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए, शहरों की पहचान करने का अनुरोध किया गया है।

गोयल ने कहा, ‘‘मौजूदा समय में सरकार, देश में फ्रेट स्मार्ट शहरों के विकास संभावना का पता लगाने के लिए राज्य सरकारों, केंद्रीय मंत्रालयों, तकनीकी संस्थानों आदि के साथ परामर्श कर रही है।’’

डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपन नेटवर्क (ओएनडीसी) पर एक सवाल के जवाब में, वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि यह डिजिटल या इलेक्ट्रॉनिक नेटवर्क पर वस्तुओं और सेवाओं के आदान-प्रदान के सभी पहलुओं के लिए खुले नेटवर्क को बढ़ावा देने के उद्देश्य वाली पहल है।

प्रकाश ने कहा, ‘‘ओएनडीसी से उपभोक्ताओं के लिए ई-कॉमर्स को अधिक समावेशी और सुलभ बनाने की उम्मीद है। उपभोक्ता किसी भी संगत एप्लिकेशन या प्लेटफॉर्म का उपयोग करके संभावित रूप से किसी भी विक्रेता, उत्पाद या सेवा की खोज कर सकते हैं, जिससे उपभोक्ताओं के लिए पसंद की स्वतंत्रता बढ़ जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल