लाइव न्यूज़ :

एलएलपी कानून में संशोधन करेगी सरकार, समिति की रिपोर्ट पर मांगे सुझाव

By भाषा | Updated: January 18, 2021 23:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जनवरी सरकार ने सीमित दायित्व भागीदारी (एलएलपी) कानून में संशोधनों को लेकर इस संबंध में गठित उच्चस्तरीय समिति के सुझावों पर संबंधित पक्षों से सुझाव एवं टिप्पणियां आमंत्रित की हैं।

समिति ने जो सुझाव दिये हैं उनमें विभिन्न उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से हटाना, लघु एलएलपी की एक नई अवधारणा शुरू करना और एलएलपी को गैर- परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने की अनुमति देने जैसे कुछ सुझाव हैं जिन्हें एलएलपी कानून में शामिल किया जा सकता है।

कार्पोरेट कार्य मंत्रालय ने समिति के इन सुझावों पर संबंधित पक्षों से टिप्पणियां आमंत्रित की हैं। मंत्रालय ने कारोबार सुगमता को और बेहतर बनाने के प्रयास स्वरूप यह कदम उठाया है। मंत्रालय ने सोमवार को जारी संदेश में कहा है कि इन सिफारिशों पर सुझाव दो फरवरी 2021 तक सौपें जा सकते हैं।

मंत्रालय ने इसके लिये सितंबर 2019 में कंपनी कानून समिति का गठन किया था।

एलएलपी कानून के तहत मौजूदा व्यवस्था का अध्ययन करने के बाद समिति ने 12 उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से हटाने और उन्हें कंपनियों के भीतर गठित न्यायिक प्रणाली के तहत लाने की सिफारिश की है।

समिति ने एक लघु एलएलपी की अवधारणा का भी प्रस्ताव किया है। इसके साथ ही एलएलपी को गैर- परिवर्तनीय बांड जारी करने की अनुमति दिये जाने का प्रावधान करने की भी सिफारिश की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार