लाइव न्यूज़ :

दूरसंचार क्षेत्र के नियामकीय ढांचे को दुनिया के ‘सर्वश्रेष्ठ’ के समान बनाना चाहती है सरकार : वैष्णव

By भाषा | Updated: December 8, 2021 14:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को उद्योग जगत से क्षेत्र में और सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि हम दूरसंचार क्षेत्र के नियामकीय ढांचे को दुनिया के ‘सर्वश्रेष्ठ’ के समान करना चाहते हैं।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) को संबोधित करते हुए वैष्णव ने देशभर में समावेशी विकास के लिए डिजिटल संपर्क के प्रसार को दूरसंचार कंपनियों से विचार आमंत्रित किए।

वैष्णव ने कहा, ‘‘हम अपने नियामकीय ढांचे को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ के समरूप करना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि उद्योग लोगों के लिए मूल्यवर्द्धन करता रहे। ऐसे में मैं इस सम्मेलन के जरिये आप सभी से नियामकीय ढांचे के लिए सुझाव आमंत्रित करता हूं।’’

सरकार ने कर्ज के बोझ से दबी दूरसंचार कंपनियों को राहत के लिए सितंबर में कई सुधारों की घोषणा की थी। इससे दूरसंचार कंपनियों का नकदी का प्रवाह बढ़ाने में मदद मिली है।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार समावेशी विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने समाज के अंतिम छोर पर खड़े तबकों तक डिजिटल संपर्क को पहुंचाने के लिए उद्योग से सुझाव मांगे।

वैष्णव ने भू-राजनीतिक स्थिति के मद्देनजर भरोसेमंद उत्पादों और उपकरणों के जरिये दूरसंचार नेटवर्क को सुरक्षित बनाने पर जोर दिया।

मंत्री ने कहा, ‘‘दुनिया के सभी देश दूरसंचार नेटवर्क की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। लोग दूरसंचार उपकरण, दूरसंचार नेटवर्क परिचालन प्रणाली से लेकर सभी कुछ विश्वसनीय स्रोतों से चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के संबंध में प्रदेशवासियों के नाम संदेश

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार