लाइव न्यूज़ :

सरकारी बैंकों में पूंजी डालने के लिए शून्य-कूपन बांड मार्ग को छोड़ेगी सरकार

By भाषा | Updated: March 28, 2021 12:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मार्च सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के पुनर्पूंजीकरण के लिए सरकार शून्य-कूपर बांड मार्ग को छोड़ेगी। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक इसको लेकर चिंता जता चुका है जिसके मद्देनजर सरकार यह फैसला कर सकती है।

सूत्रों ने बताया कि सरकार सार्वजनिक बैंकों में पूंजी डालने के लिए कपून दर वाले बांड रास्ते पर फिर लौटेगी।

ब्याज के बोझ से बचने और वित्तीय दबाव को कम करने के लिए सरकार ने पिछले साल बैंकों की पूंजी की जरूरत को पूरा करने के लिए शून्य-कूपन बांड जारी करने का फैसला किया था।

इसका पहला परीक्षण पिछले साल पंजाब एंड सिंध बैंक में छह भिन्न परिपक्वता वाले शून्य कूपन बांड के जरिये 5,500 करोड़ रुपये की पूंजी डालकर किया गया। 10 से 15 साल की इन प्रतिभूतियों पर कोई ब्याज नहीं देना होता।

हालांकि, रिजर्व बैंक ने सम मूल्य पर जारी इस माध्यम के जरिये बैंक में किए गए पूंजी निवेश की प्रभावी गणना को लेकर चिंता जताई थी।

सूत्रों ने कहा कि इन बांड पर आमतौर पर कोई ब्याज नहीं होता, लेकिन इन्हें अंकित मूल्य पर काफी छूट के साथ जारी किया जाता है। ऐसे में शुद्ध वर्तमान मूल्य निकालना मुश्किल होता है।

सूत्रों ने कहा कि इसी वजह से सरकार ने बैंकों में पूंजी डालने के लिए शून्य-कूपन बांड की व्यवस्था से हटने का फैसला किया है।

सरकार ने यह नवोन्मेषी व्यवस्था वित्तीय बोझ को कम करने के लिए की थी। सरकार पिछले दो वित्त वर्ष के दौरान सार्वजनिक बैंकों के पुनर्पूंजीकरण बांड पर ब्याज भुगतान के लिए पहले ही 22,086.54 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल