लाइव न्यूज़ :

सरकार ने कहा नरम पड़ रहे हैं खाद्य तेलों के दाम, वायदा बाजार में भी नरमी का रुख

By भाषा | Updated: June 3, 2021 19:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली तीन जून सरकार ने बृहस्तपतिवार को कहा कि पिछले एक वर्ष के दौरान खाद्य तेलों की कीमतों में असामान्य बढोतरी के बाद वैश्विक मूल्यों में गिरावट और घरेलू मांग कम होने से इनकी कीमतों में नरमी आने लगी है।

केंद्रीय खाद्य सचिव सुधांशु पाण्डेय ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि वायदा बाजार की दिसंबर तक की दरों के अनुसार खाद्य तेल की कीमतों में नरमी का रुख बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि सरकार लगातार बेहद नजदीक से खाद्य तेल और दालों की कीमतों पर नजर बनाये हुए है और आवश्यकता के अनुसार जरुरी कदम उठाये जायेंगे।

सरकार के खाद्य तेलों पर आयात शुल्क घटाने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘खाद्य तेलों के भाव हर सप्ताह घट रहे हैं। इनमे नरमी का रुख बना हुआ है। वायदा बाजार में भी तेलों की कीमतों में नरमी का रुख जारी है।’’

सचिव ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण खाद्य तेलों की मांग 15 से 20 प्रतिशत घटी है। वही एक अंतर-मंत्रालयी समिति हर सप्ताह आवश्यक वस्तुओं की कीमतों की समीक्षा कर रही है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार खाद्य तेलों की खुदरा कीमतें पिछले एक वर्ष के दौरान 60 प्रतिशत तक बढ़ी है। जिससे महामारी से पहले ही प्रभावित लोगों को खाद्य तेलों की बढ़ती कीमतों से जूझना पड रहा हैं।

इससे पहले 24 मई को खाद्य सचिव सुधांशु ने घरेलू स्तर पर खाद्य तेलों में के दामों में असामान्य बढ़ोतरी को लेकर चर्चा की थी और राज्य तथा उद्योग से जुड़े लोगों से इनकी कीमतों में नरमी लाने के उपाय करने के लिए कहा था।

वही तेल उद्योग व्यापार निकाय सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) ने सरकार को खरीफ तिलहन बुवाई के बाद ही शुल्क में कमी के उपायों पर विचार करने का सुझाव दिया था ताकि स्थानीय तिलहन किसानों को कोई नुकसान न हो। संगठन ने गरीबों को ऊंचे खाद्य तेल के दाम से राहत दिलाने के लिये राशन की दुकानों से इसके वितरण का भी सुझाव दिया है। साथ ही खाद्य तेल के वायदा बाजार में सटोरिया गतिविधियों पर भी अंकुश लगाने की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार