लाइव न्यूज़ :

इंटरनेट पर भारतीय भाषाओं का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए सरकार उठा रही कई कदम

By भाषा | Updated: December 1, 2020 23:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में सचिव अजय प्रकाश साहनी का कहना है कि इंटरनेट पर भारतीय भाषाओं के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कई पहलें शुरू की हैं। इसमें सभी सरकारी वेबसाइटों को भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराना शामिल है।

साहनी ने मंगलवार को उद्योग जगत से ऐसे उपकरण और तकनीकें विकसित करने का आह्वान किया, जो स्थानीय भाषाओं में कंटेंट (सामग्री) की उपलब्धता बढ़ा सकें। कंपनियां इंटरनेट पर भारतीय भाषाओं के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाएं।

वह उद्योग मंडल फिक्की के ‘भाषांतर’ के तीसरे संस्करण को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘जिन प्रौद्योगिकी, सॉफ्टवेयर इत्यादि को हम अब अंग्रेजी में उपयोग करने के अभ्यस्त हो गए हैं, मेरे हिसाब से उन्हें भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराने के प्रयास हमें जारी रखने चाहिए। कई बहुराष्ट्रीय और वैश्विक कंपनियों के शोध केंद्र भारत में हैं। इस काम में वे अहम भूमिका निभा सकती हैं।’’

सरकार भी सभी सरकारी वेबसाइटों को भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। इसकी शुरुआत केंद्र सरकार की वेबसाइटों से की गयी है।

साहनी ने कहा कि जिस तरह से नयी प्रौद्योगिकी आ रही है, हमारी कोशिश है कि सरकारी खरीद में उसका इस्तेमाल किया जाए। ऐसे में भारतीय भाषाओं में समाधान और सेवाएं देने वालों संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, जिससे इनके इस्तेमाल की लोकप्रियता बढ़े। सरकार की कोशिश इसके लिए सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जेम) पर पूरी एक श्रेणी तैयार करने की भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल