लाइव न्यूज़ :

सरकार ने आईएल एंड एफएस के अध्यक्ष के रूप में उदय कोटक का कार्यकाल छह महीने बढ़ाया

By भाषा | Updated: September 22, 2021 19:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली 22 सितंबर सरकार ने बुधवार को कर्ज में डूबे आईएल एंड एफएस समूह के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में उदय कोटक का कार्यकाल और छह महीने के लिए बढ़ा दिया।

सरकार ने एक गजट अधिसूचना जारी कर कोटक का कार्यकाल दो अप्रैल, 2022 तक बढ़ा दिया है। वह निजी क्षेत्र के बैंक कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी हैं।

पिछले साल सरकार ने उनका कार्यकाल 12 महीने बढ़ाकर दो अक्टूबर, 2021 कर दिया था, जिसे अब और छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। बढ़ा हुआ कार्यकाल 3 अक्टूबर 2021 से शुरू होगा।

बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 के अनुसार किसी भी बैंक का प्रबंधन ऐसे किसी व्यक्ति द्वारा नहीं किया जा सकता, जो किसी अन्य कंपनी का निदेशक है। आरबीआई की सहमति से हालांकि उसे तीन महीने या नौ महीने के लिए अस्थायी छूट दी जा सकती है।

कोटक को सरकार ने 2018 में ऋणदाता बोर्ड के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया था, ताकि वह सरकार द्वारा बोर्ड को संभालने में दिक्कतों और कंपनी को कठिनाइयों से बाहर निकालने में मदद कर सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम