लाइव न्यूज़ :

सरकार रेमडेसिविर की 25 नयी विनिर्माण इकाइयां लगाने की मंजूरी दी: मंडाविया

By भाषा | Updated: April 23, 2021 22:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को कहा कि सरकार एंटीवायरल दवा रेमडेसिविर का उत्पादन बढ़ाकर जल्दी ही तीन लाख शीशी प्रतिदिन करने के लिए काम कर रही है, ताकि देश में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच इस दवा की आपूर्ति बढ़ाई जा सके।

देश में कोविड-19 संक्रमण के मामले बड़े पैमाने पर बढ़ने के साथ ही रेमडेसिविर की मांग भी कई गुना बढ़ गई है।

मंडाविया ने ट्वीट किया, ‘‘12 अप्रैल के बाद से रेमडेसिविर के उत्पादन के लिए 25 नए विनिर्माण स्थलों को मंजूरी दी गई है। उत्पादन क्षमता अब प्रति माह 90 लाख शीशियों तक पहुंचने वाली है, जो पहले 40 लाख शीशी प्रति माह थी।’’

उन्होंने कहा कि सरकार दैनिक आधार पर स्थिति की निगरानी कर रही है और देश में दवा की आपूर्ति बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करने की जरूरत है।

मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘बहुत जल्द उत्पादन बढ़ाकर तीन लाख शीशी प्रतिदिन किया जाएगा। दैनिक आधार पर निगरानी की जा रही है।’’

सरकार ने रेमडेसिविर की बढ़ती मांग के मद्देनजर 11 अप्रैल को इंजेक्शन और उसके एपीआई के निर्यात पर रोक लगा दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार