लाइव न्यूज़ :

सरकार ने ऑक्सीजन टैंकर के चालकों को टीकाकरण में प्राथमिकता देने की मांग स्वीकार की: एआईएमटीसी

By भाषा | Updated: May 22, 2021 13:58 IST

Open in App

मुंबई, 22 मई ट्रक-ट्रांसपोर्टरों के संगठन ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार ने महामारी के बीच तरल ऑक्सीजन की ढुलाई में लगे टैंकर चालकों को टीकाकरण में प्राथमिकता देने की उसकी मांग स्वीकार कर ली है।

संगठन ने इस महीने के शुरु में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक के दौरान यह मांग की थी।

एआईएमटीसी की कोर कमिटी के चैयरमैन बी एम सिंह ने शनिवार को एक बयान में कहा, "सड़क और राजमार्ग मंत्रालय ने एआईएमटीसी की मांग पर ध्यान देते हुए सभी राज्यों के परिवहन सचिवों से तरल ऑक्सीजन टैंकर के चालकों के लिए 'विशेष टीकाकरण अभियान' चलाने की अपील की है।"

उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने सभी राज्यों से यह अपील भी की कि वे इस तरह के चालकों को कोविड-19 होने पर उन्हें अस्पतालों में भर्ती करने एवं इलाज के लिए प्राथमिकता दें।

बयान के अनुसार ऑक्सीजन टैंकर के चालकों के लिए भत्ते की मांग पर भी विचार किया जा रहा है और "सरकार हर ऑक्सीजन टैंकर चालक को उसकी सेवा के लिए करीब 15,000 रुपए का वित्तीय भत्ता देने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है।"

संगठन ने कहा, "हालांकि (इस विषय को लेकर) अब तक कोई फैसला नहीं लिया गया है।"

बयान के अनुसार एआईएमटीसी ने साथ ही सरकार से दवाओं, चिकित्सीय सहायता एवं दूसरी जरूरी चीजों सहित आवश्यक आपूर्तियों के परिवहन में लगे व्यावसायिक वाहनों के चालकों को टीकाकरण में प्राथमिकता देने की मांग की ताकि बाजार में इन चीजों की कमी न हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट