लाइव न्यूज़ :

आर्थिक मंदी के बीच मोदी सरकार को खुशखबरी, औद्योगिक उत्पादन में जुलाई में 4.3 प्रतिशत वृद्धि

By भाषा | Updated: September 12, 2019 19:12 IST

बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आधार पर मापी जाने वाली औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर एक साल पहले जुलाई में 6.5 प्रतिशत रही थी। आईआईपी में विनिर्माण क्षेत्र में नरमी देखी गयी।

Open in App
ठळक मुद्देजुलाई महीने में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि 4.2 प्रतिशत रही जबकि एक साल पहले इसमें 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने से अगस्त महीने में खुदरा मुद्रास्फीति मामूली बढ़कर 3.21 प्रतिशत पर पहुंच गयी।

विनिर्माण क्षेत्र के कमजोर प्रदर्शन से जुलाई माह में औद्योगिक उत्पादन वृद्धि कमजोर पड़कर 4.3 प्रतिशत रह गयी।

बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आधार पर मापी जाने वाली औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर एक साल पहले जुलाई में 6.5 प्रतिशत रही थी। आईआईपी में विनिर्माण क्षेत्र में नरमी देखी गयी।

जुलाई महीने में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि 4.2 प्रतिशत रही जबकि एक साल पहले इसमें 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। बिजली उत्पादन में आलोच्य महीने में 4.8 प्रतिशत की वृद्धि रही जबकि एक साल पहले जुलाई महीने में यह 6.6 प्रतिशत थी। हालांकि, खनन क्षेत्र की वृद्धि दर इस साल जुलाई में बढ़कर 4.9 प्रतिशत रही जो पिछले वर्ष इसी महीने में 3.4 प्रतिशत रही थी। 

खुदरा मुद्रास्फीति अगस्त में मामूली बढ़कर 3.21 प्रतिशत हुई

खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने से अगस्त महीने में खुदरा मुद्रास्फीति मामूली बढ़कर 3.21 प्रतिशत पर पहुंच गयी। इससे पिछले महीने जुलाई में यह 3.15 प्रतिशत थी। आधिकारिक आंकड़ों में बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी गयी।

पिछले साल अगस्त में खुदरा मुद्रास्फीति 3.69 प्रतिशत रही थी। इस लिहाज से पिछले साल अगस्त माह के मुकाबले इस साल अगस्त में खुदरा मुद्रास्फीति नीचे बनी हुई है। हालांकि, यह अभी भी रिजर्व बैंक द्वारा तय दायरे के भीतर है।

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय द्वारा उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त महीने में खाद्य सामग्री वर्ग में 2.99 प्रतिशत मूल्य वृद्धि रही, जो जुलाई में 2.36 प्रतिशत थी। रिजर्व बैंक को खुदरा मुद्रास्फीति चार प्रतिशत के दायरे में रखने का लक्ष्य दिया गया है। रिजर्व बैंक अपनी द्वैमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में खुदरा मुद्रास्फीति को ही अपने विश्लेषण में शामिल करता है। 

टॅग्स :मोदी सरकारनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत