लाइव न्यूज़ :

सोने में 177 रुपये और चांदी में 83 रुपये की तेजी

By भाषा | Updated: July 15, 2021 18:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जुलाई वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं में तेजी के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 177 रुपये की तेजी के साथ 47,443 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,266 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी भी 83 रुपये की तेजी के साथ 68,277 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का भाव 68,194 रुपये प्रति किलो था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,831 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जबकि चांदी 26.30 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘अमेरिकी ट्रेजरी आय में गिरावट और डॉलर के कमजोर होने से सोने की कीमतों में तेजी रही जिसका भाव 1,830 डॉलर के आसपास मंडरा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के संबंध में प्रदेशवासियों के नाम संदेश

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार