लाइव न्यूज़ :

वैश्विक रुझानों से सोना 614 रुपये, चांदी 1,609 रुपये टूटी

By भाषा | Updated: January 8, 2021 20:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जनवरी कमजोर वैश्विक रुख को देखते हुए दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 614 रुपये गिरकर 49,763 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,377 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी इस दौरान 1,609 रुपये की हानि के साथ 67,518 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई जो इससे पिछले कारोबारी सत्र में 69,127 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना गिरावट दर्शाता 1,889 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 26.68 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘डॉलर में तेजी लौटने के बीच शुक्रवार को भारी बिक्रवाली से सोने की कीमतों में गिरावट आई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के संबंध में प्रदेशवासियों के नाम संदेश

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार