लाइव न्यूज़ :

गोदरेज प्रॉपर्टीज को पहली तिमाही में 17 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

By भाषा | Updated: August 3, 2021 18:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली तीन अगस्त गोदरेज समूह की रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने मंगलवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका एकीकृत शुभ लाभ 17.01 करोड़ रुपये रहा। जबकि बिक्री बुकिंग 68 प्रतिशत घटकर 497 करोड़ रुपये रही।

कंपनी को इससे पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 19.26 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वही अप्रैल-जून, 2021 की तिमाही में कंपनी की आय बढ़कर 261.99 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 195.66 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के अनुसार उसने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 497 करोड़ रुपये की संपत्तियां बेचीं। जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में बेचीं 1,531 करोड़ रुपये की संपत्तियों के मुकाबले 68 प्रतिशत कम हैं।

इससे पिछले वित्त वर्ष में गोदरेज प्रॉपर्टीज को रिकॉर्ड 6,725 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग प्राप्त हुई थी। यह शेयर बाजार में सूचीबद्ध सभी रियल एस्टेट कंपनियों में सबसे ऊंचा आंकड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार