लाइव न्यूज़ :

पीडीआईएल और एचएलएल के रणनीतिक विनिवेश के लिए वैश्विक बोलियां आमंत्रित

By भाषा | Updated: December 14, 2021 22:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों प्रोजेक्ट्स एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड (पीडीआईएल) और एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड (एचएलएल) की रणनीतिक बिक्री के लिए मंगलवार को वैश्विक बोलियां आमंत्रित कीं।

निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने एक ट्वीट में कहा कि इन दोनों उपक्रमों के लिए 31 जनवरी तक बोलियां लगाई जा सकती हैं। इन उपक्रमों की रणनीतिक बिक्री विनिवेश प्रक्रिया का एक हिस्सा है।

पीडीआईएल मिनीरत्न श्रेणी-1 का सार्वजनिक उपक्रम है। इसका प्रशासकीय नियंत्रण उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय के पास है। यह डिजाइन, इंजीनियरिंग एवं संबंधित परियोजनाओं के क्रियान्वयन में इंजीनियरिंग एवं सलाहकार सेवाएं देती है।

पीडीआईएल की चुकता शेयर पूंजी 31 मार्च, 2021 को 17.30 करोड़ रुपये थी। इसका राजस्व 142.17 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 31.83 करोड़ रुपये था।

वहीं रणनीतिक बिक्री के लिए रखी गई दूसरी सार्वजनिक कंपनी एचएलएल भी एक मिनीरत्न है जिसका प्रशासकीय नियंत्रण स्वास्थ्य मंत्रालय के पास है। वर्ष 1966 में गठित इस उपक्रम का पूर्ण स्वामित्व सरकार के पास है।

सरकार को अपने उपक्रमों के विनिवेश से चालू वित्त वर्ष में अब तक 9,329.90 करोड़ रुपये मिल चुके हैं।

बीपीसीएल, पवन हंस, बीईएमएल, शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, नीलाचल इस्पात निगम और आरआईएनएल के निजीकरण की प्रक्रिया भी जारी है।

दीपम ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि सरकार को नालको से 188 करोड़ रुपये, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन से 370 करोड़ रुपये और कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड से 58 करोड़ रुपये लाभांश के तौर पर मिले हैं।

इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने क्रमशः 54 करोड़ रुपये और 31 करोड़ रुपये का लाभांश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल