लाइव न्यूज़ :

ग्लेनमार्क को जेनरिक एंटीबायोटिक क्रीम के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिली

By भाषा | Updated: September 21, 2021 12:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर घरेलू दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने मंगलवार को कहा कि उसे बैक्टीरिया के संक्रमण के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाले एंटीबायोटिक क्लिंडामाइसिन फॉस्फेट फोम के अमेरिकी बाजार में विपणन के लिए अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक से मंजूरी मिल गयी है।

मुंबई की इस कंपनी को क्लिंडामाइसिन फॉस्फेट फोम (एक प्रतिशत) के विपणन के लिए अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से अंतिम मंजूरी मिल गयी है। क्लिंडामाइसिन फॉस्फेट फोम माइलन फार्मास्युटिकल्स इंक के इवोक्लिन फोम का एक जेनरिक संस्करण है।

जुलाई 2021 को समाप्त 12 महीने की अवधि के लिए आईक्यूवीआईए के बिक्री के आंकड़ों के अनुसार, इवोक्लिन फोम (एक प्रतिशत) ने लगभग 1.2 करोड़ डॉलर की वार्षिक बिक्री की है।

ग्लेनमार्क के मौजूदा पोर्टफोलियो में अमेरिकी बाजार में वितरण के लिए अधिकृत 173 उत्पाद शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार