लाइव न्यूज़ :

जीईएम ने अहम स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद में सुविधा के लिए उठाए कई कदम: सीईओ

By भाषा | Updated: May 10, 2021 19:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली दस मई सरकार के ई-मार्केट प्लेस ‘जीईएम’ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 से संबधित कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद को सरकारी एजेंसियों के लिये आसान बनाने के लिए उसने कई अहम कदम उठाये हैं।

जीईएम के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘कोरोना संक्रमण की जारी दूसरी लहर को देखते हुए जीईएम ने महत्वपूर्ण स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद आसान बनाने के लिए कई कदम उठाये हैं। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के निर्देशों पर जीईएम ने ऑक्सीजन सिलेंडर और कंसंट्रेटर्स की उपलब्धता की जानकारी जल्द से जल्द देने और इसके साथ ही उसका आक्रामक रूप से विपणन का काम शुरु किया है।’’

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण आई बाधाओं के बावजूद जीईएम के प्रयासों से अप्रैल में 65.86 करोड़ रुपये के ऑक्सीजन -संबंधी आर्डर प्राप्त हुए हैं। कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी के कारण ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर्स की मांग देश में व्यापक रूप से बढ़ी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मार्च 2021 से जीईएम ने कोरोना संक्रमण से संबंधित वस्तुओं की खरीद को आसान बनाने के लिए कई आवश्यक और लक्षित उपाय किए गए हैं। इसमें कोविड-19 के मद्देनजर प्लेटफार्म पर अलग-अलग श्रेणियां बनाना भी शामिल है।’’

जीईएम दरअसल एक राष्‍ट्रीय सार्वजनिक खरीददारी पोर्टल है। यह केन्‍द्र और राज्‍य सरकार के विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र उद्यमों, स्‍वायत्त संस्‍थानों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और स्‍थानीय निकायों की सभी खरीददारी जरूरतों के समस्‍त समाधान उपलब्‍ध कराता है। वाणिज्‍य उद्योग मंत्रालय ने अगस्त 2016 में इस प्लेटफार्म की शुरुआत की थी।

पिछले वर्ष जीईएम ने सरकार की कोरोना संक्रमण से लड़ाई में मदद करने के लिए चिकित्सा और सुरक्षात्मक उपकरण जैसे थर्मल स्कैनर, बायोहार्ड बैग और कीटाणुनाशक के लिए अलग श्रेणी बनाई थी। प्लेटफार्म पर अबतक 3,12,6567 उत्पादों और कई वस्तुओं और सेवा प्रदान करने के लिए 17,88,490 विक्रेता और सेवा प्रदाता पंजीकृत हैं। पोर्टल पर अब तक 1,14,270 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के संबंध में प्रदेशवासियों के नाम संदेश

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार