जीसीपीएल का शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही में 59 प्रतिशत बढ़कर 366 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: May 11, 2021 22:25 IST2021-05-11T22:25:07+5:302021-05-11T22:25:07+5:30

GCPL's net profit up 59 percent to Rs 366 crore in March quarter | जीसीपीएल का शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही में 59 प्रतिशत बढ़कर 366 करोड़ रुपये

जीसीपीएल का शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही में 59 प्रतिशत बढ़कर 366 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 11 मई प्रमुख एफएमसीजी कंपनी, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) ने मंगलवार को बताया कि मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 59.13 प्रतिशत बढ़कर 365.84 करोड़ रुपये हो गया।

जीसीपीएल ने एक नियामकीय सूचना में बीएसई को बताया कि कंपनी ने पिछले साल जनवरी-मार्च तिमाही में 229.90 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था। कंपनी के निदेशक मंडल ने मंगलवार को एचयूएल के पूर्व कार्यकारी निदेशक सुधीर सीतापति को प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया।

जनवरी-मार्च 2021 के दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री 26.87 प्रतिशत बढ़कर 2,705.69 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 2,132.69 करोड़ रुपये थी।

जीसीपीएल की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक निसाबा गोदरेज ने कहा, ‘‘हमने लगातार तीसरी तिमाही में बिक्री में द्विअंकीय बढ़ोतरी हासिल की है। एकीकृत बिक्री में 27 प्रतिशत और एबिटडा (ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की आय) में 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।’’

मार्च 2021 तिमाही में जीसीपीएल का कुल खर्च 2,259.12 करोड़ रुपये था, जो एक साल पहले 1,791.93 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: GCPL's net profit up 59 percent to Rs 366 crore in March quarter

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे