लाइव न्यूज़ :

जीसीपीएल ने प्रीमियम शिशु देखभाल क्षेत्र में प्रवेश किया; ऑनलाइन ब्रांड 'गुडनेसमी' उतारा

By भाषा | Updated: October 6, 2021 21:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर प्रमुख एफएमसीजी कंपनी गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) ने ‘गुडनेसमी’ ब्रांड के तहत जैविक सामग्री से बने प्रमाणित उत्पादों की प्रीमियम रेंज पेश कर शिशु देखभाल बाजार में कदम रखा है।

जीसीपीएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) (भारत और सार्क) सुनील कटारिया ने कहा कि कंपनी तेजी से बढ़ते ऑनलाइन बेबी केयर (शिशु देखभाल) बाजार को लक्षित कर रही है, जो लगभग 500 करोड़ रुपये का अनुमानित है।

गुडनेसमी एक जैविक बेबी केयर ब्रांड है, जो एक डिजिटल देशी ब्रांड होगा। कंपनी अपने कई ई-कॉमर्स चैनल पार्टनर जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट और फर्स्ट क्राई के ऑनलाइन स्टोर के साथ-साथ अपने ब्रांड की वेबसाइट के माध्यम से सीधे अपने उपभोक्ताओं तक पहुंच रही है।

कटारिया ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘इस गुडनेसमी ब्रांड के जरिये हम प्रीमियम स्तर पर बेबी केयर बाजार में प्रवेश कर रहे हैं।'

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘हमने पिछले ढाई वर्षों के अनुसंधान एवं विकास पर उत्पाद बनाए हैं, जो भारत का एकमात्र जैविक प्रमाणित बेबी केयर ब्रांड है।’’

जीसीपीएल ने अपने प्रीमियम शिशु देखभाल ब्रांड में पांच उत्पाद पेश किए हैं। कंपनी अपने बद्दी, हिमाचल प्रदेश कारखाने में इसका निर्माण कर रही है।

कटारिया ने कहा, ‘‘हम गुडनेसमी के साथ शिशु देखभाल के क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं। हमारा ब्रांड बाकियों से अलग है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार