बिल गेट्स के 20 अरब डॉलर दान के बाद फोर्ब्स की सूची में गौतम अडानी दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स बने

By अनिल शर्मा | Published: July 19, 2022 10:51 AM2022-07-19T10:51:29+5:302022-07-19T10:54:58+5:30

फरवरी में बिजनेस मैग्नेट अडानी ने मुकेश अंबानी को एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में पीछे छोड़ दिया था। फोर्ब्स की सूची में जहां एलन मस्क 230 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर व्यक्ति हैं, वहीं लुई वीटन के बर्नार्ड अरनॉल्ट दूसरे स्थान पर हैं।

Gautam Adani world 4th richest on Forbes list after Bill Gates $20 bn donation | बिल गेट्स के 20 अरब डॉलर दान के बाद फोर्ब्स की सूची में गौतम अडानी दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स बने

बिल गेट्स के 20 अरब डॉलर दान के बाद फोर्ब्स की सूची में गौतम अडानी दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स बने

Highlightsबिल गेट्स की कुल संपत्ति अब लगभग 102 बिलियन डॉलर है। भारतीय टाइकून गौतम अडानी की कुल संपत्ति लगभग 114 बिलियन डॉलर बताई गई है

नई दिल्लीः भारत के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी अब फोर्ब्स की सूची में चौथे स्थान पर आ चुके हैं। ऐसा तब हुआ जब पिछले हफ्ते माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने  20 अरब डॉलर की संपत्ति दान करने की घोषणा की। फोर्ब्स के वास्तविक समय के आंकड़ों के अनुसार, गेट्स की कुल संपत्ति अब लगभग 102 बिलियन डॉलर है।

हाल ही में 66 वर्षीय अरबपति ने एक ब्लॉग में खुलासा किया कि उन्होंने अपनी सारी संपत्ति धीरे-धीरे गैर-लाभकारी- बिल एंड मेलिंडा गेट्स को देने की योजना बनाई है, जिसे उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी के साथ मिलकर स्थापित किया था। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने अपनी सारी संपत्ति को दान करने की योजना को लेकर कहा है, "मेरा यह पैसा देना कोई भी बलिदान नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "मैं इन बड़ी चुनौतियों से निपटने में शामिल होने को अपना सौभाग्य मानता हूं...और मेरा मानना ​​है कि समाज को उसके दिए संसाधनों को लौटाना मेरा कर्तव्य है।"

इस बीच, भारतीय टाइकून गौतम अडानी की कुल संपत्ति लगभग 114 बिलियन डॉलर बताई गई है। 2021 से 2022 के बीच उनकी कुल संपत्ति 50 अरब डॉलर से बढ़कर 90 अरब डॉलर हो चुकी है। वह अदानी समूह के संस्थापक और अध्यक्ष हैं जो भारत में शीर्ष तीन समूह में शामिल है। अडानी समूह का गठन सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध सात संस्थाओं से हुआ है, जिनका संयुक्त बाजार पूंजीकरण 197.49 बिलियन डॉलर (19 जुलाई, 2022 तक) से अधिक है, जिसमें ऊर्जा, बंदरगाह और रसद, खनन और संसाधन, गैस, रक्षा और एयरोस्पेस और हवाई अड्डों में फैले व्यवसाय हैं। 

गौरतलब है कि फरवरी में बिजनेस मैग्नेट अडानी ने मुकेश अंबानी को एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में पीछे छोड़ दिया था। फोर्ब्स की सूची में जहां एलन मस्क 230 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर व्यक्ति हैं, वहीं लुई वीटन के बर्नार्ड अरनॉल्ट दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे नंबर पर अमेजन के मालिक जेफ बेजोस हैं।

Web Title: Gautam Adani world 4th richest on Forbes list after Bill Gates $20 bn donation

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे