लाइव न्यूज़ :

गडकरी ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खराब सुविधाओं को लेकर अप्रसन्नता जतायी

By भाषा | Updated: April 23, 2021 22:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को इस बात पर अफसोस जताया कि दिल्ली-मेरठ राजमार्ग के ठेकेदार सड़कों के किनारे पर्याप्त संख्या में सुविधाओं का निर्माण करने में विफल रहे, जहां लोग रूक कर अच्छा महसूस कर सके।

मंत्री ने कहा कि हालांकि लोग दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के लिये उन्हें धन्यावाद दे रहे हैं। लेकिन उन्होंने सड़क किनारे खराब तरीके से बनी सुविधाओं को देखा है।

उन्होंनने कहा, ‘‘लोग दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस राजमार्ग से खुश हैं। कई लोगों ने मुझे धन्यवाद दिया है।’’

गडकरी ने कहा,‘‘लेकिन दिल्ली-मेरठ राजमार्ग पर सड़क किनारे कोई सुविधाएं नहीं हैं। मैंने तस्वीर देखी है। मैं ठेकेदार का नाम नहीं लेना चाहता। लेकिन, सड़क किनारे उसने, जो सुविधाएं बनायी है, वे इतनी खराब और गंदी हैं, कि कोई वहां शौचालय सुविधा का भी उपयोग नहीं कर सकता।’’

उन्होंने कहा कि सही तरीके से काम नहीं करने को लेकर वह ठेकेदार की खिंचाई करेंगे।

मंत्री ने आगे कहा कि इस समय लार्सन एंड टूब्रो जैसी 100 कपनियां बनाने की जरूरत है और यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि कंपनियां आगे बढ़े और बड़ी बने।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के संबंध में प्रदेशवासियों के नाम संदेश

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार