लाइव न्यूज़ :

स्टार्टअप कंपनियों की ‘फ्लिपिंग’ सुरक्षा के लिए खतरा : स्वदेशी जागरण मंच

By भाषा | Updated: September 26, 2021 12:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 सितंबर स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) ने देश की कुछ जानी-मानी स्टार्टअप कंपनियों की ‘फ्लिपिंग’ (देश के बाहर पंजीकरण) के खिलाफ आगाह करते हुए कहा है कि इससे सुरक्षा को लेकर खतरा पैदा हो सकता है। एसजेएम ने कहा कि भारतीय कंपनियों द्वारा विदेशी गंतव्य का चयन करने पर कोष के स्रोत की जांच नहीं हो सकती है। इससे भारतीय उपभोक्ताओं का महत्वपूर्ण ब्योरा विदेश में स्थानांतरित हो जाता है।

फ्लिपिंग से तात्पर्य ऐसे लेनदेन से है जिसमें किसी भारतीय कंपनियां द्वारा विदेश में फर्म का गठन किया जाता है। उसे भारत में अनुषंगी की होल्डिंग कंपनी बनाया जाता है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध एसजेएम के राष्ट्रीय सह-संयोजक अश्विनी महाजन ने कहा कि एक अरब डॉलर से अधिक के मूल्यांकन वाली यूनिकॉर्न द्वारा फ्लिपिंग से वे भारतीय नियामकीय निगरानी से बच सकती हैं। इससे देश को राजस्व का नुकसान होता है।

महाजन ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘भारत को इस बात का गर्व है कि उसकी स्टार्टअप कंपनियां काफी मूल्यांकन हासिल कर रही हैं और देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में योगदान दे रही हैं। लेकिन हमारी यह खुशी ज्यादा समय तक नहीं रह सकती। देखने में आया है कि ये कंपनियां अब भारतीय नहीं रह गई हैं। ऊंचे मूल्यांकन वाली ज्यादातर स्टार्टअप कंपनियां ‘पलटी’ मार गई हैं और वे भारतीय नहीं रह गई हैं।’’

भारतीय कंपनियों के लिए पसंदीदा विदेशी गंतव्यों में सिंगापुर, अमेरिका और ब्रिटेन शामिल हैं। महाजन ने पूरी प्रणाली...नीति से नियमनों में बदलाव की मांग की।

उन्होंने कहा कि हमें घरेलू कंपनियों से भेदभाव और विदेशी इकाइयों को आकर्षित करने की नीति को छोड़ना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआत में भारतीय स्टार्टअप कंपनियों को इस तरह की पलटी मारने से रोकने को हमें कुछ सख्त उपाय करने होंगे। इनमें एक उपाय फ्लिप करने वाली कंपनियों को विदेशी घोषित करना भी है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की कंपनियों का बेहतरीन उदाहरण ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट है। इस घरेलू कंपनी के प्रवर्तकों ने भारत से बाहर जाकर सिंगापुर में अपनी कंपनी और अन्य सहयोगी इकाइयों को पंजीकृत कराया। बाद में इन कंपनियों को वॉलमार्ट को बेच दिया गया। इससे भारतीय खुदरा बाजार की हिस्सेदारी विदेशी कंपनी को स्थानांतरित हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें