लाइव न्यूज़ :

शीर्ष 100 वैश्विक लग्जरी ब्रांड की सूची में पांच भारतीय ब्रांड शामिल

By भाषा | Updated: December 14, 2021 18:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर टाटा समूह की कंपनी टाइटन सहित पांच भारतीय ब्रांड लग्जरी सामानों से जुड़े शीर्ष 100 वैश्विक ब्रांड में शामिल हैं। इस सूची में टाइटन तीन पायदान ऊपर चढ़कर इस बार 22वें स्थान पर पहुंच गई है और साथ ही 20 सबसे तेजी से बढ़ती लग्जरी सामान कंपनियों में शामिल है।

चार अन्य भारतीय ब्रांड कल्याण ज्वेलर्स, जोयालुक्कास, पीसी ज्वेलर्स, और त्रिभुवनदास भीमजी झावेरी लि. को डेलॉयट ग्लोबल, 2021 के ‘ग्लोबल पावर्स ऑफ लग्जरी गुड्स’ संस्करण में क्रमशः 37वें, 46वें, 57वें और 92वें स्थान पर रखा गया है।

डेलॉयट ने एक बयान में कहा कि पिछले कुछ वर्षों की तरह ही देश में रत्न और आभूषण वर्ग के ब्रांड (चार) इस बार भी सूची में हावी हैं।

त्रिभुवनदास भीमजी झावेरी लि. ने शीर्ष 100 लग्री सामान कंपनियों की सूची में पहली बार जगह बनायी है।

डेलॉइट टच तोहमात्सु इंडिया एलएलपी के भागीदार और उपभोक्ता उद्योग प्रमुख पोरस डॉक्टर ने कहा, ‘‘भारतीय आभूषण खुदरा विक्रेता हमेशा से मजबूत रहे हैं। टीकाकरण के विस्तार और कोविड-19 मामलों की संख्या में गिरावट के साथ त्योहारी सीजन में पिछले वर्ष की तुलना में मजबूत मांग देखी गयी। भारतीय ब्रांड ने अपनी ताकत पर भरोसा किया और ऑनलाइन समाधानों का सहारा लिया जिससे उनकी वृद्धि में मदद मिली।’’

सूची में शीर्ष 10 ब्रांड में लुई वितों, केरिंग, कैप्री, लॉरियल, शनेल जैसी कंपनियां शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल