लाइव न्यूज़ :

जी-20 देशों के वित्तीय संस्थानों का प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों में 22,000 अरब डॉलर का ‘निवेश’

By भाषा | Updated: September 29, 2021 20:29 IST

Open in App

मुंबई 29 सितंबर जी-20 देशों के वित्तीय संस्थानों का प्रदूषण फैलाने वाले उद्योग में लगभग 22,000 अरब डॉलर का निवेश या ऋण है, जिसमें से 60 प्रतिशत बैंकों, 30 प्रतिशत परिसंपत्ति प्रबंधक इक्विटी होल्डिंग्स और शेष नकदी और सरकारी प्रतिभूतियों के रूप में है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

मूडीज इन्वेस्टर सर्विस ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बैंकों का ऋण जहां 13,800 अरब डॉलर का हैं, वही परिसंपत्ति प्रबंधक इक्विटी होल्डिंग्स का निवेश 6,600 अरब डॉलर है जबकि शेष 1,800 अरब डॉलर नकदी और सरकारी प्रतिभूतियों के रूप में है।

रिपोर्ट के कहा गया कि जी-20 के वित्तीय संस्थानों का निवेश विनिर्माण, बिजली और अन्य सेवाओं, परिवहन और तेल और गैस जैसे क्षेत्रों में सबसे अधिक है।

वही भौगोलिक क्षेत्र के अनुसार 9,000 अरब डॉलर के साथ एशिया सबसे आगे है, इसके बाद 8,000 अरब डॉलर के साथ अमेरिकाज दूसरे और 5,000 अरब डॉलर के साथ ईएमईए तीसरे स्थान पर है।

रिपोर्ट में हालांकि देशों के अनुसार जानकारी नहीं दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार