लाइव न्यूज़ :

निर्यात के क्षेत्र में प्रवेश के लिए किसानों, स्टार्टअप, कारीगरों की मदद करेगा फियो

By भाषा | Updated: August 7, 2021 17:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अगस्त निर्यातकों के प्रमुख संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) ने शनिवार को कहा कि वह स्टार्टअप, कारीगरों और किसानों को निर्यात के क्षेत्र में प्रवेश में मदद करेगा। फियो ने कहा कि वह प्रवासी भारतीयों से संपर्क कर देश के निर्यात को बढ़ाने में सहयोग मांगेगा।

फियो ने कहा कि सरकार के समर्थन से चालू वित्त वर्ष के दौरान 400 अरब डॉलर के निर्यात लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।

फियो के अध्यक्ष ए शक्तिवेल ने कहा, ‘‘निर्यातकों द्वारा स्टार्टअप, कारीगरों और किसानों को निर्यात के क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए पारस्परिक रूप से लाभप्रद संबंध बनाने सहयोग दिया जाएगा।’’

रत्न और आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने कहा कि उसने वर्ष 2021-22 में इस क्षेत्र के निर्यात को 44 अरब डॉलर तक बढ़ाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।

जीजेईपीसी के अध्यक्ष कॉलिन शाह ने कहा कि यह क्षेत्र 400 अरब डॉलर के लक्ष्य को हासिल करने में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए काम करेगा।

शाह ने कहा, ‘‘अमेरिका और यूरोप सहित कई निर्यात गंतव्यों में तेजी से सुधार हो रहा है। हमारे पास एक जबर्दस्त स्थानीय नेटवर्क है, और यह हमारी अर्थव्यवस्था के लाभ के लिए इन संभावनाओं के दोहन करने का यह अच्छा मौका है।’’

उन्होंने कहा कि परिषद ने सरकार से नीतिगत सुधार लाने की अपील की है जो इस क्षेत्र को वैश्विक मोर्चे पर प्रतिस्पर्धी बनाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने उनसे व्यापार सुगमता को आगे बढ़ाने, बैंकों के माध्यम से पर्याप्त वित्तीय सहायता प्रदान करने, कराधान और एसईजेड नीतियों को युक्तिसंगत बनाने के लिए अनुरोध किया है ताकि इस क्षेत्र को दुनियाभर में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश और विनिर्माण आउटसोर्सिंग का केंद्र बनाया जा सके। यह समर्थन भारत को चीन, थाइलैंड, वियतनाम और तुर्की जैसे हमारे प्रतिस्पर्धियों की बराबरी करने में मदद करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार