लाइव न्यूज़ :

एफसीआई दिल्ली की मंडियों में एमएसपी पर गेहूं की खरीद करे: गोपाल राय

By भाषा | Updated: April 7, 2021 22:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अप्रैल दिल्ली के कृषि मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को मांग की कि केंद्र नरेला और नजफगढ़ मंडी में काउंटर स्थापित कर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूं की खरीद शुरू करने का भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) को निर्देश दे।

राय ने कहा कि उनके विभाग ने दो पत्र लिखे थे, जिसमें एफसीआई से नरेला और नजफगढ़ अनाज मंडियों में काउंटर स्थापित करने का अनुरोध किया गया था।

मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘एफसीआई ने कहा कि काउंटरों की स्थापना की गई है और खरीद एक अप्रैल से शुरू हो गई है। हालांकि, ये दावे झूठे हैं।’’

उन्होंने कहा कि नजफगढ़ और नरेला में कृषि उपज मंडी समितियों (एपीएमसी) ने रिपोर्ट जमा कराया जिसमें कहा गया है कि एफसीआई ने वहां कोई काउंटर स्थापित नहीं किया है।

मंत्री ने कहा, ‘‘हम मांग करते हैं कि केंद्र इस मामले में हस्तक्षेप करे और एफसीआई को दिल्ली में एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर गेहूं की खरीद शुरू करने का निर्देश दे।’’

राय ने इस मुद्दे की जांच करने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर राष्ट्रीय राजधानी में यह स्थिति है, तो कल्पना कीजिए कि दूर के इलाकों में किसानों के साथ क्या हो रहा है। इससे पता चलता है कि किसान एमएसपी की गारंटी देने वाले कानून की मांग क्यों कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार