लाइव न्यूज़ :

एक्जिम बैंक ने वित्त वर्ष 2021-22 में ऋण में 8 से 10 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य रखा: प्रबंध निदेशक

By भाषा | Updated: October 7, 2021 21:12 IST

Open in App

मुंबई, सात अक्टूबर भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्जिम बैंक) ने चालू वित्त वर्ष में ऋण के मामले में 8 से 10 प्रतिशत की वृद्धि का लक्ष्य रखा है। बैंक के एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक्जिम बैंक ने वित्त वर्ष 2021-22 की कर्ज के मामले में पहली छमाही में पांच प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है।

एक्जिम बैंक की प्रबंध निदेशक हर्षा बंगारी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पूरे वर्ष (वित्त वर्ष 2022) के लिए, हमने आठ से 10 प्रतिशत (ऋण) वृद्धि का लक्ष्य रखा है।’’

उन्होंने कहा कि आम तौर पर बाजार में ऋण की मांग कम होती है। एक्जिम बैंक की ऋण वृद्धि बैंकिंग क्षेत्र की विकास दर से बहुत भिन्न नहीं हो सकती है।

एक्जिम बैंक का कुल ऋण वित्त वर्ष 2019-20 के 99,447 करोड़ रुपये की तुलना में 200-21 में 4.43 प्रतिशत बढ़कर 1,03,851 करोड़ रुपये रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल