लाइव न्यूज़ :

कोष की हेराफेरी को लेकर रेलिगेयर के पूर्व सीईओ को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

By भाषा | Updated: December 9, 2021 22:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर दिल्ली की एक अदालत ने रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लि. के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कृष्णन सुब्रमण्यन को बृहस्पतिवार को जनता के पैसे की कथित हेराफेरी के आरोप में चार दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह मामला रेलिगेयर फिनवेस्ट लि. (आरएफएल) से जुड़ा है।

सुब्रमण्यन 2017-18 में रेलिगेयर के समूह सीईओ थे। उन्हें दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने आठ दिसंबर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया और चार दिन के लिये न्यायिक हिरासत में भेजने का आग्रह किया।

मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार ने पुलिस के आवेदन को स्वीकार करते हुए आरोपी को चार दिन के लिये न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सुब्रमण्यन को अब 13 दिसंबर, 2021 को अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, आरएफएल के एक प्रतिनिधि मनप्रीत सिंह सूरी ने कंपनी के शीर्ष प्रबंधकों मालविंदर सिंह, शिविंदर सिंह, सुनील गोधवानी और अन्य के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करायी थी। उन्होंने आरोप लगाया गया था कि इन शीर्ष प्रबंधकों का रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड और उसकी सहायक कंपनियों पर पूर्ण नियंत्रण है और इन लोगों ने उसका फायदा उठाकर कमजोर वित्तीय स्थिति वाली कंपनियों को ऋण दिया तथा आरएफएल को खराब वित्तीय स्थिति में पहुंचा दिया।

पुलिस के अनुसार इन कंपनियों ने जानबूझकर भुगतान में चूक की और आरएफएल को 2,397 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल