EPFO 2023: ईपीएफओ ने मार्च में 13.40 लाख सदस्य जोड़े, वित्त वर्ष में 1.22 करोड़ नए लोग जुड़े, देखें आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 22, 2023 03:56 PM2023-05-22T15:56:17+5:302023-05-22T15:57:04+5:30

EPFO 2023: श्रम मंत्रालय ने बयान में कहा, “मार्च में जुड़े 13.40 लाख सदस्यों में लगभग 7.58 लाख नए सदस्य ईपीएफओ के दायरे में पहली बार आए हैं।”

EPFO 2023 added 13-40 lakh members in March 1-22 crore new people joined in financial year see figures | EPFO 2023: ईपीएफओ ने मार्च में 13.40 लाख सदस्य जोड़े, वित्त वर्ष में 1.22 करोड़ नए लोग जुड़े, देखें आंकड़े

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने कहा कि नए जुड़ने वाले सदस्यों में सर्वाधिक नामांकन 18-21 आयुवर्ग के थे।

Highlightsसालाना आधार पर 13.22 प्रतिशत वृद्धि के साथ लगभग 1.39 करोड़ सदस्य शुद्ध रूप से जोड़े गए हैं।पिछले वित्त वर्ष में शुद्ध रूप से 1.22 करोड़ सदस्य जुड़े थे। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने कहा कि नए जुड़ने वाले सदस्यों में सर्वाधिक नामांकन 18-21 आयुवर्ग के थे।

EPFO 2023: सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ ने मार्च में शुद्ध आधार पर 13.40 लाख सदस्य जोड़े। इसके साथ ही बीते वित्त वर्ष में कुल 1.39 करोड़ सदस्य बढ़े। जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। ईपीएफओ ने इससे पिछले वित्त वर्ष में शुद्ध आधार पर 1.22 करोड़ सदस्य जोड़े थे।

श्रम मंत्रालय ने बयान में कहा, “मार्च में जुड़े 13.40 लाख सदस्यों में लगभग 7.58 लाख नए सदस्य ईपीएफओ के दायरे में पहली बार आए हैं।” बयान में कहा गया, “वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान सालाना आधार पर 13.22 प्रतिशत वृद्धि के साथ लगभग 1.39 करोड़ सदस्य शुद्ध रूप से जोड़े गए हैं।”

इससे पिछले वित्त वर्ष में शुद्ध रूप से 1.22 करोड़ सदस्य जुड़े थे। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने कहा कि नए जुड़ने वाले सदस्यों में सर्वाधिक नामांकन 18-21 आयुवर्ग के थे। इनकी संख्या 2.35 लाख थी। इसके बाद 22-25 आयुवर्ग के 1.94 लाख सदस्य शामिल हुए।

बयान के अनुसार, इस महीने जुड़े कुल सदस्यों में 18-25 आयुवर्ग के नए सदस्य 56.60 प्रतिशत हैं। आंकड़ों के अनुसार, लगभग 10.09 लाख सदस्यों ने ईपीएफओ की सदस्यता दोबारा ली। यानी इन सदस्यों ने नौकरी बदली। लैंगिक आधार पर मार्च में शुद्ध रूप से 2.57 लाख महिला सदस्य जुड़ीं, जो इस महीने जुड़े कुल सदस्यों का 19.21 प्रतिशत था।

Web Title: EPFO 2023 added 13-40 lakh members in March 1-22 crore new people joined in financial year see figures

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे