लाइव न्यूज़ :

जुलाई के पहले सप्ताह में बिजली खपत कोविड से पहले के स्तर पर पहुंची

By भाषा | Updated: July 11, 2021 14:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली 11 जुलाई देश में बिजली खपत जुलाई के पहले सप्ताह पिछले साल इसी अवधि के मुकाबले करीब 18 प्रतिशत बढ़कर 30.33 अरब यूनिट रही और कोविड-19 से पहले के स्तर पर पहुंच गई। इसका मुख्य कारण कोविड की दूसरी लहर बाद प्रतिबंधों में ढील और मॉनसून में देरी है।

विद्युत मंत्रालय के अनुसार देश में बिजली खपत पिछले वर्ष जुलाई के पहले सप्ताह में 25.72 अरब यूनिट थी। वही 2019 जुलाई के पहले सप्ताह में देश में बिजली खपत 26.63 अरब यूनिट दर्ज की गई थी। इसका मतलब है कि बिजली खपत सालाना आधार पर न केवल बढ़ी है बल्कि कोविड महामारी से पहले के स्तर पर भी पहुंच गई है।

मंत्रालय के अनुसार जुलाई 2020 में बिजली खपत 112.14 अरब यूनिट थी। जबकि 2019 जुलाई की बिजली 116.48 अरब यूनिट थी।

विशेषज्ञों का कहना है कि जुलाई के पहले सप्ताह में बिजली की मांग और खपत में सुधार मुख्य रूप से मानसून में देरी और राज्यों द्वारा लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील के कारण आर्थिक गतिविधियों में सुधार के कारण हुआ है।

उन्होंने कहा कि जुलाई के पहले सप्ताह में बिजली की मांग और खपत कोविड से पहले के ​​​​स्तर पर लौट गई हैं। इससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में मजबूत सुधार होगा।

विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड के नए मामलों में गिरावट आई है। राज्यों के लॉकडाउन में ढील देने से बिजली की वाणिज्यिक और औद्योगिक मांग में जुलाई से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

मंत्रालय के अनुसार जुलाई के पहले सप्ताह में बिजली की मांग 200.57 गीगावाट के साथ अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। नए आंकड़ों के अनुसार सात जुलाई, 2021 को देश में बिजली की खपत 450.8 करोड़ यूनिट दर्ज की गई, जो कि अब तक सबसे अधिक दैनिक बिजली खपत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के संबंध में प्रदेशवासियों के नाम संदेश

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार