लाइव न्यूज़ :

बिजली खपत दिसंबर के पहले पखवाड़े में 4.8 प्रतिशत बढ़ी

By भाषा | Updated: December 20, 2020 12:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर देश में बिजली खपत इस साल दिसंबर के पहले पखवाड़े में 4.8 प्रतिशत बढ़कर 50.36 अरब यूनिट रही। यह आर्थिक गतिविधियों में निरंतरता को बताता है।

बिजली मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार विद्युत खपत पिछले साल एक से 15 दिसंबर के दौरान 48.04 अरब यूनिट थी।

वर्ष 2019 में पूरे दिसंबर महीने में बिजली खपत 101.08 अरब यूनिट रही।

विशेषज्ञों के अनुसार दिसंबर के पहले पखवाड़े के आंकड़े को सांख्यिकी आधार पर विश्लेषण से साफ संकेत मिलता है कि बिजली खपत लगातार चौथे महीने सालाना आधार पर बढ़ेगी।

उल्लेखनीय है कि छह महीने के अंतराल के बाद, बिजली खपत में सितंबर महीने में 4.4 प्रतिश्त और अक्टूबर में 11.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

नवंबर महीने में बिजली खपत 3.7 प्रतिशत बढ़कर 97.43 अरब यूनिट रही जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 93.94 अरब यूनिट थी।

विशेषज्ञों ने कहा कि इस महीने के पहले पखवाड़े के खपत के आंकड़े बताते हैं कि ‘लॉकडाउन’ में ढील के बाद वाणिज्यिक और औद्योगिक मांग में निरंतर सुधार हो रहा है।

सरकार ने कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिये 25 मार्च से देश भर में ‘लॉकडाउन’ लगाये जाने की घोषणा की थी। देश में आर्थिक गतिविधियां प्रभावित होने से बिजली खपत में मार्च से गिरावट आनी शुरू हो गयी।

महामारी के कारण इस साल मार्च से अगस्त के दौरान बिजली खपत प्रभावित रही।

सालाना आधार पर बिजली खपत में मार्च में 8.7 प्रतिशत, अप्रैल में 23.2 प्रतिशत, मई में 14.9 प्रतिशत, जून में 10.9 प्रतिशत, जुलाई में 3.7 प्रतिशत और अगस्त में 1.7 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।

आंकड़ों के अनुसार फरवरी में बिजली खपत में 11.73 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

दिसंबर के पहले पखवाड़े में बिजली की अधिकतम मांग को पूरा करने के लिये आपूर्ति 15 दिसंबर को 1,66,330 मेगावाट रही। जबकि एक साल पहले एक दिसंबर से 15 दिसंबर के दौरान अधिकतम आपूर्ति (11 दिसंबर 2019) 1,56,470 मेगावाट थी।

पिछले साल दिसंबर महीने में बिजली की अधिकतम मांग को पूरा करने के लिये की गयी आपूर्ति 26 दिसंबर को 1,70,490 मेगावाट रिकार्ड की गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहवा में मौत का मंजर! फ्लाई91 की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के बाद यात्रियों की सांसें अटकीं; अफर-तफरी का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: 'शरिया लागू कराना है क्या?', BJP नेता नाजिया इलाही खान ने मुंबई में लेंसकार्ट स्टोर पर किया हंगामा, स्टाफ की लगाई क्लास

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना