लाइव न्यूज़ :

आरएचएफएल में 2,965 और आरसीएफएल में 2,045 करोड़ रुपये का निवेश, अनिल अंबानी समूह मामले में यस बैंक के राणा कपूर से पूछताछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2025 13:49 IST

रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) में 2,965 करोड़ रुपये और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) में 2,045 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

Open in App
ठळक मुद्देआरएचएफएल पर बकाया राशि 1,353.5 करोड़ रुपये और आरसीएफएल पर 1,984 करोड़ रुपये थी।दोनों कंपनियों को 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की सार्वजनिक धनराशि प्राप्त हुई थी।यस बैंक द्वारा रिलायंस अनिल अंबानी समूह की कंपनियों में इस पैसे का निवेश किए।

नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह की कंपनियों के खिलाफ धनशोधन जांच के तहत येस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर से सोमवार को पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बयान धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किए जा रहे हैं। ईडी के अनुसार जांच 2017-2019 की अवधि से संबंधित है, जब येस बैंक ने कथित तौर पर रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) में 2,965 करोड़ रुपये और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) में 2,045 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

ईडी के अनुसार, आरएचएफएल पर बकाया राशि 1,353.5 करोड़ रुपये और आरसीएफएल पर 1,984 करोड़ रुपये थी, और जांच में पाया गया कि दोनों कंपनियों को 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की सार्वजनिक धनराशि प्राप्त हुई थी।

ईडी ने कहा, ‘‘ यस बैंक द्वारा रिलायंस अनिल अंबानी समूह की कंपनियों में इस पैसे का निवेश किए जाने से पहले, यस बैंक को पूर्ववर्ती रिलायंस निप्पॉन म्यूचुअल फंड से भारी मात्रा में धनराशि प्राप्त हुई थी।’’ ईडी ने कहा, ‘‘ सेबी के नियमों के अनुसार, हितों के टकराव के नियमों के कारण रिलायंस निप्पॉन म्यूचुअल फंड अनिल अंबानी समूह की वित्तीय कंपनियों में सीधे निवेश/धन का हस्तांतरण नहीं कर सकता था।’’ ईडी ने दवा किया कि इसलिए म्यूचुअल फंड योजनाओं में जनता का पैसा अप्रत्यक्ष रूप से उनके द्वारा लगाया गया था और यह रास्ता येस बैंक के निवेशों से होकर गुजरा था।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयअनिल अंबानीयस बैंकराणा कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?