लाइव न्यूज़ :

ईडी ने जब्त की उपेंद्र राय की 26.65 करोड़ की जायदाद, मनी लॉन्ड्रिंग और धन उगाही का है आरोप

By भाषा | Updated: August 29, 2018 20:42 IST

प्रवर्तन निदेशालय ने राय को आठ जून को धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत तिहाड़ जेल से उस समय गिरफ्तार था जब उन्हें कुछ देर पहले ही कथित जबरन वसूली और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन से जुड़े सीबीआई के एक मामले में जमानत मिली थी।

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अगस्त: प्रवर्तन निदेशालय ने आज बताया कि धन शोधन और कथित जबरन वसूली के मामले में पत्रकार उपेंद्र राय और उनके परिवार की लक्जरी कारों और फ्लैटों सहित 26.65 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की गई है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने बताया कि कुर्क की गई संपत्ति में ऑडी और मर्सिडीज जैसी महंगी कारें, राष्ट्रीय राजधानी के पॉश ग्रेटर कैलाश-1 इलाके में आवासीय परिसर, कनॉट प्लेस के पास हेली रोड पर ऐसी ही एक अन्य संपत्ति, लखनऊ में पेंट हाउस और नोएडा के जलवायु विहार में एक फ्लैट शामिल है। इसके अलावा 5.62 करोड़ रुपये कीमत के म्यूचुअल फंड सहित बैंक में जमा राशि भी कुर्क की गयी है।

राय और अन्य लोगों के खिलाफ पीएमएलए के तहत संपत्ति कुर्क करने के अनंतिम आदेश जारी किए गए थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुर्क की गई पूरी संपत्ति का मूल्य 26.65 करोड़ रुपये है।

प्रवर्तन निदेशालय ने राय को आठ जून को धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत तिहाड़ जेल से उस समय गिरफ्तार था जब उन्हें कुछ देर पहले ही कथित जबरन वसूली और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन से जुड़े सीबीआई के एक मामले में जमानत मिली थी।

ईडी ने बताया कि राय विभिन्न कंपनियों और कॉरपोरेट हाउसों से भारी मात्रा में धन उगाही में लिप्त पाये गये। 

एजेंसी ने कहा, अनुमान के अनुसार राय 29,58,09,570 रुपये जमा करने और इसे काले धन से सफेद में बदलने के अपराध में शामिल रहा है।

दरअसल इससे पहले राय को सीबीआई ने तीन मई को संदिग्ध वित्तीय लेनदेन करने, गलत जानकारियां मुहैया कराके नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो द्वारा बनाये गये हवाईअड्डा पर आने जाने के पास को हासिल करने और मुंबई के एक कारोबारी के खिलाफ आयकर विभाग के एक मामले में छेड़छाड़ करने तथा कथित उगाही के मामले में गिरफ्तार किया था।

सीबीआई द्वारा दायर प्राथमिकी के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने राय के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया।

सीबीआई ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि 2017 में राय के खाते में हर बार एक लाख से ज्यादा के लेनदेन हुए हैं और राय के खाते में 79 करोड़ रुपये आए जिनमें से इस दौरान 78.51 लाख रुपये निकाल लिए गए। 

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबार अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत