लाइव न्यूज़ :

भारत में आर्थिक भरपाई उम्मीद से बेहतर, एडीबी ने संकुचन के अनुमान को घटाकर आठ प्रतिशत किया

By भाषा | Updated: December 10, 2020 14:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने गुरुवार को भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अपने अनुमानों को संशोधित करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान आठ प्रतिशत संकुचन देखने को मिल सकता है, जबकि पहले इसके नौ प्रतिशत रहने की बात कही गई थी।

एशियाई विकास परिदृश्य (एडीओ) की अनुपूरक रिपोर्ट में कहा गया कि अर्थव्यवस्था सामान्य स्थिति की ओर लौट रही है और दूसरी तिमाही में संकुचन 7.5 प्रतिशत रहा, जो उम्मीद से बेहतर है।

कोरोना वायरस महामारी के चलते अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही के दौरान 23.9 प्रतिशत का संकुचन हुआ था।

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘वित्त वर्ष 2020 के लिए जीडीपी के अनुमानों को नौ प्रतिशत संकुचन से बढ़ाकर आठ प्रतिशत कर दिया गया है, और दूसरी छमाही में जीडीपी के एक साल पूर्व के समान रहने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2020-21 के लिए वृद्धि का अनुमान आठ प्रतिशत पर यथावत है।’’

रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में आर्थिक भरपाई उम्मीद से बेहतर है और इस कारण दक्षिण एशिया में संकुचन के अनुमान को 6.8 प्रतिशत से संशोधित कर 6.1 प्रतिशत कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल