लाइव न्यूज़ :

ईजी ट्रिप प्लानर्स के आईपीओ को पहले दिन 2.34 गुना अभिदान

By भाषा | Updated: March 8, 2021 21:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मार्च ईजी ट्रिप प्लानर्स के 510 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के पहले दिन 2.34 गुना अभिदान मिला। खुदरा निवेशकों ने आईपीओ को लेकर काफी उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया दिखाई है।

शेयर बाजारों पर शाम पांच बजे तक के आंकड़ों के अनुसार आईपीओ के 1.5 करोड़ इक्विटी शेयरों के आकार पर 3.51 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। यह 2.34 गुना बैठता है।

खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित खंड के लिए 12.64 गुना अभिदान मिला। वहीं गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 15 प्रतिशत अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों के खंड के लिए कोई बोली नहीं मिली।

ईजी ट्रिप प्लानर्स ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 229 करोड़ रुपये जुटाए थे।

कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 186-187 रुपये प्रति शेयर तय किया था। आईपीओ 10 मार्च को बंद होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार