Durga Puja Utsav 2024: 9.83 लाख राशन कार्ड धारकों को तोहफा?, 2 किग्रा आटा, 1 किग्रा चीनी और 500 ग्राम सूजी मुफ्त
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2024 15:46 IST2024-09-27T15:44:38+5:302024-09-27T15:46:21+5:30
Durga Puja Utsav 2024: अधिकारी ने बताया कि पहले सरकार इन वस्तुओं को रियायती दरों पर बेचती थी, लेकिन इस बार यह राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में दी जाएगी।

file photo
Durga Puja Utsav 2024:त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार दुर्गा पूजा उत्सव से पहले 9.83 लाख राशन कार्ड धारकों को दो किलोग्राम आटा, एक किलोग्राम चीनी और 500 ग्राम सूजी मुफ्त देगी। एक अधिकारी ने बताया कि पहले सरकार इन वस्तुओं को रियायती दरों पर बेचती थी, लेकिन इस बार यह राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में दी जाएगी।
साहा ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘दुर्गा पूजा के मद्देनजर सरकार ने लोगों को दो किलोग्राम आटा, एक किलोग्राम चीनी और 500 ग्राम सूजी देने का फैसला किया है। यह मुफ्त होगा।’’ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुशांत चौधरी ने कहा, ‘‘सरकार दुर्गा पूजा से पहले इन वस्तुओं को निःशुल्क उपलब्ध कराने के लिए 6.84 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
उपभोक्ता अक्टूबर के पहले सप्ताह से उचित मूल्य की दुकानों पर इन्हें प्राप्त करना शुरू कर सकते हैं।’’ चौधरी ने यह भी घोषणा की कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग 30 सितंबर से पुराने कागजी राशन कार्ड को पीवीसी राशन कार्ड से बदलना शुरू कर देगा।