लाइव न्यूज़ :

मांग कमजोर रहने से सरसों तेल तिलहन और सोयाबीन तिलहन के भाव टूटे, मूंगफली में सुधार

By भाषा | Updated: August 12, 2021 18:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त विदेशी बाजारों में कारोबार के मिले जुले रुख के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को मांग कमजोर रहने से सरसों तेल तिलहन, सोयाबीन तिलहन में गिरावट दर्ज हुई जबकि बिनौला के मुकाबले भाव कम रहने से मूंगफली की मांग बढ़ गई। बाकी तेलों के भाव पूर्ववत रहे।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में 0.9 प्रतिशत की गिरावट थी जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में 0.50 प्रतिशत की गिरावट रही। उन्होंने कहा कि ऊंचे भाव पर मांग कमजोर होने से सोयाबीन तिलहन और सोयाबीन लूज में गिरावट रही वहीं सोयाबीन दिल्ली और सोयाबीन डीगम के भाव मांग जारी रहने से मजबूती में रहे।

उन्होंने कहा कि आम तौर पर मूंगफली का भाव बिनौला तेल से अधिक रहता है। लेकिन कारोबार के दौरान मूंगफली के मौजूदा भाव बिनौला से नीचे होने से मूंगफली की मांग बढ़ गई जिससे इसके तेल तिलहन कीमतों में सुधार रहा। मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट को देखते हुए सीपीओ और पामोलीन तेलों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

बाजार जानकारों का कहना है कि सहकारी संस्था हाफेड और नाफेड को अगली बुवाई के लिए सरसों दाने के बीज का इंतजाम करने के लिए बाजार भाव पर सरसों की खरीद कर इसका स्टॉक बना लेना चाहिये। जो कि आगामी त्यौहारों और जाड़े के मौसम में हरी सब्जियों के लिए बढ़ने वाली सरसों तेल की मांग को पूरा करेगा।

उन्होंने कहा कि सोयाबीन, मूंगफली जैसे तेलों की कमी को आयात से पूरा किया जा सकता है पर सरसों की फसल सिर्फ भारत में होती है। इसलिए इसका कोई विकल्प उपलब्ध नहीं होगा। उन्होंने कहा कि देश भर की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक लगभग दो लाख बोरी के मुकाबले घटकर 1.80 - 1.85 लाख बोरी रह गई है। सरकार को बाकी तेलों का उत्पादन बढ़ाने के साथ सरसों पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,800 - 7,850 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 6,495 - 6,640 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,750 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,275 - 2,405 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,300 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,490 -2,540 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,575 - 2,685 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,100 - 17,600 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,050 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,850 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,600 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 12,000 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,100 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,650 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के संबंध में प्रदेशवासियों के नाम संदेश

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार