लाइव न्यूज़ :

अवकाश के कारण कम कारोबारी दिवस वाले सप्ताह में बाजार में देखने को मिल सकता है उतार-चढ़ाव

By भाषा | Updated: March 29, 2021 13:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 मार्च अवकाश के कारण कम कारोबारी दिवस वाले इस सप्ताह में शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मुख्य रूप से देश में कोविड-19 स्थिति और वैश्विक रुख से बाजार को गति मिलेगी। विश्लेषकों ने यह बात कही।

बाजार सोमवार को होली और शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवसर पर बंद रहेगा।

च्वॉइस ब्रोकिंग के शोध विश्लेषक सतीश कुमार ने कहा, ‘‘निवेशकों की कोराना वायरस स्थिति और अमेरिका में बांड प्रतिफल पर नजर होगी।’’

पिछले सप्ताह, तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 849.74 अंक यानी 1.70 प्रतिशत नीचे आया।

देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों का बाजार धारणा पर असर पड़ा है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘सोमवार को होली और शुक्रवार को गुड फ्राइडे के कारण इस सप्ताह कारोबारी दिवस कम होगा। ऐसे में कारोबारियों की नजर वैश्विक रुख पर होगी।’’

सैमको सिक्योरिटीज की इक्विटी शोध प्रमुख निराली शाह ने कहा, ‘‘इस सप्ताह कोई महत्वपूर्ण आंकड़े या गतिविधियां नहीं होनी है। ऐसे में खासकर कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।’’

इसके अलावा वाहन बिक्री के आंकड़े जारी होने के बीच उन कंपनियों के शेयरों पर निवेशकों की नजर होगी।

साथ ही वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड, रुपये की विनिमय दर में उतार-चढ़ाव तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश प्रतिरूप पर नजर होगी।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘कोविड-19 मामलों में फिर से तेजी तथा शेयरों के उच्च मूल्यांकन के कारण बाजार में थोड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। बाजार में स्थिरता टीकाकरण की गति और चौथी तिमाही के कंपनियों के परिणाम पर निर्भर करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी