लाइव न्यूज़ :

'दूरसंचार विभाग 5जी के लिए अधिक स्पेक्ट्रम पाने की कोशिश में जुटा'

By भाषा | Updated: October 17, 2019 01:03 IST

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने 5जी सेवाओं के लिए 3.3 से 3.6 गीगाहर्ट्ज बैंड की आवृत्ति को उपयोग करने की सिफारिश की है।

Open in App
ठळक मुद्देदूरसंचार विभाग 5जी सेवाओं के लिए 3.3 से 3.6 गीगाहर्ट्ज बैंड में और अधिक स्पेक्ट्रम का इंतजाम करने की कोशिश कर रहा है। दूरंसचार विभाग स्पेक्ट्रम की नीलामी में अधिक स्पेक्ट्रम उपलब्ध कराना चाहता है।

दूरसंचार विभाग 5जी सेवाओं के लिए 3.3 से 3.6 गीगाहर्ट्ज बैंड में और अधिक स्पेक्ट्रम का इंतजाम करने की कोशिश कर रहा है। दूरसंचार सचिव अंशु प्रकाश ने बुधवार को यह बात कही। दूरंसचार विभाग स्पेक्ट्रम की नीलामी में अधिक स्पेक्ट्रम उपलब्ध कराना चाहता है क्योंकि दूरसंचार उद्योग 5जी सेवाओं के लिए तय इस बैंड में स्पेक्ट्रम की उपलब्धता सीमित होने पर चिंताएं व्यक्त कर चुका है।

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने 5जी सेवाओं के लिए 3.3 से 3.6 गीगाहर्ट्ज बैंड की आवृत्ति को उपयोग करने की सिफारिश की है। रक्षा और अंतरिक्ष विभाग के इस बैंड के लिए आरक्षित स्पेक्ट्रम के बाद मोबाइल सेवाओं के लिए मात्र 175 मेगाहर्ट्ज रेडियो तरंग ही बची हैं।

दूरसंचार सचिव ने कहा, ‘‘हम 5जी के लिए 3.5 गीगाहर्ट्ज बैंड की मध्यम श्रेणी में और अधिक स्पेक्ट्रम पाने की कोशिश कर रहे हैं। सब-1 गीगाहर्ट्ज बैंड श्रेणी में 700 मेगाहर्ट्ज को भी 5जी सेवाओं के लिए उपयोग किया जा सकता है।’’

प्रकाश ने कहा कि इस वित्त वर्ष में होने वाली स्पेक्ट्रम नीलामी में 26 गीगाहर्ट्ज बैंड के स्पेक्ट्रम की नीलामी नहीं की जाएगी। इस बैंड को भी संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार यूनियन (आईटीयू) ने 5जी सेवाओं के लिए मान्य किया है। 

टॅग्स :ट्राई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

कारोबारOctober TRAI data: 37.6 लाख गंवाए और जियो ने 38.47 लाख नए जोड़े?, जानिए भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल का हाल

कारोबारBharti Airtel: 75 दिन में 8 अरब स्पैम कॉल चिह्नित?, 80000 करोड़ स्पैम संदेश रोके, देखें आंकड़े, दिल्ली सबसे आगे

कारोबारTelecom regulator TRAI: अनचाही कॉल पर एसएमएस और ओटीपी मिलने में नहीं होगी देरी?, ट्राई ने जारी किया गाइडलाइन, संदेश भेजने वाले की पहचान अनिवार्य

कारोबारTrai Spectrum Band: 37-37.5, 37.5-40 और 42.5-43.5 गीगाहर्ट्ज की नीलामी, ट्राई ने तीन नए स्पेक्ट्रम बैंड पर परामर्श पत्र जारी किया, मांगे सुझाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?