लाइव न्यूज़ :

दूरसंचार विभाग ने सैटेलाइट सेवाओं पर भी नेटवर्क उपकरण खरीद अंकुश लगाए

By भाषा | Updated: April 12, 2021 19:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल भारत में स्थापित गेटवे के जरिये सैटेलाइट संपर्क सेवाएं उपलब्ध करा रही कंपनियों को अब सरकार द्वारा तय सिफारिशों के अनुरूप नेटवर्क उपकरण लगाने पड़ेंगे। दूरसंचार विभाग ने इस बारे में नए नियम जारी किए हैं।

फिलहाल सिर्फ बीएसएनएल ने सैटेलाइट गेटवे लगाया हुआ है, जिसके जरिये वह अधिकृत एजेंसियों मसलन सुरक्षा बलों, पेट्रोलियम कंपनियों आदि को सैटेलाइट आधारित संचार सेवाएं उपलब्ध कराती है।

नए नियमों के अनुसार राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा समन्वयक (एनसीएससी) अधिकृत प्राधिकरण होगा जो ‘भारत की रक्षा’ या राष्ट्रीय सुरक्षा से सीधे जुड़े मामलों में दूरसंचार उपकरणों की खरीद पर शर्तें लगा सकेगा।

दूरसंचार विभाग ने पिछले महीने दूरसंचार ऑपरेटरों तथा इंटरनेट सेवाप्रदाताओं पर इसी तरह के अंकुश लगाए हैं।

भारत में स्थापित गेटवे के जरिये सैटेलाइट आधारित सेवाओं के लिए दूरंसचार उपकरणों की खरीद से संबंधित लाइसेंस करार में संशोधन 11 मार्च को किया गया था। इसे दूरसंचार विभाग की वेबसाइट पर सोमवार को डाला गया है।

नए नियमों के तहत सैटेलाइट सेवा परिचालकों को 15 जून से मौजूदा नेटवर्क के अद्यतन के लिए एनसीएसी से अनुमति लेनी होगी। यह संशोधन दूरसंचार क्षेत्र पर राष्ट्रीय सुरक्षा निर्देश के अनुरूप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार