लाइव न्यूज़ :

डीएचएफएल ने कहा, कोविड-19 की वजह से दूसरी तिमाही के नतीजों में विलंब

By भाषा | Updated: November 14, 2020 00:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर कर्ज के बोझ तले दबी दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन (डीएचएफएल) ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस की वजह से उसके चालू वित्त वर्ष की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही के नतीजों में विलंब हो रहा है। कंपनी इस माह के अंत तक वित्तीय नतीजों की घोषणा कर सकती है।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में डीएचएफएल ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी की वजह से पैदा परिस्थितियों के चलते हमारे कार्यालय अब भी सीमित कर्मचारियों के साथ काम कर रहे हैं। ऐसे में वह सेबी के नियमनों के तहत निर्धारित समयसीमा में 30 सितंबर, 2020 को समाप्त तिमाही के एकल और एकीकृत नतीजों की घोषणा नहीं कर पाएगी।’’

हालांकि, कंपनी ने कहा है कि वह 30 सितंबर को समाप्त तिमाही और छमाही नतीजों की घोषणा 30 नवंबर या उससे पहले करेगी।

अलग से भेजी एक अन्य सूचना में कंपनी ने कहा कि कॉरपोरेट समाधान प्रक्रिया की प्रक्रिया पर विचार-विमर्श के लिए ऋणदाताओं की समिति (सीओसी) की बैठक 12 नवंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई। 13 नवंबर को यह बैठक पुन: बुलाई गई। इसमें पिछली सीओसी बैठक से आगे की प्रगति पर विचार-विमर्श हुआ।

डीएचएफएल पहली वित्तीय सेवा कंपनी है जिसे दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के तहत राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के पास भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के संबंध में प्रदेशवासियों के नाम संदेश

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार