धनतेरस 2022ः सोना, आभूषण और सिक्कों की खूब बिक्री, पिछले वर्ष की तुलना में कारोबार वृद्धि 35 फीसदी तक, घर से निकले लोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 24, 2022 02:59 PM2022-10-24T14:59:12+5:302022-10-24T15:01:25+5:30

Dhanteras 2022: विश्व स्वर्ण परिषद के क्षेत्रीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी (भारत) सोमसुंदरम पीआर ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष धनतेरस पर बिक्री 15-25 फीसदी अधिक रही है। 

Dhanteras 2022 delhi mumbai Big sale gold, jewelery and coins business growth up to 35 percent compared last year 2021 | धनतेरस 2022ः सोना, आभूषण और सिक्कों की खूब बिक्री, पिछले वर्ष की तुलना में कारोबार वृद्धि 35 फीसदी तक, घर से निकले लोग

दिवाली से पहले दिन धनतेरस को सोना और चांदी खरीदने के लिए शुभ दिन माना जाता है। (file photo)

Highlightsदेशभर के बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी।धनतेरस का त्योहार शनिवार और रविवार, दोनों दिन था।दिवाली से पहले दिन धनतेरस को सोना और चांदी खरीदने के लिए शुभ दिन माना जाता है।

Dhanteras 2022: धनतेरस के दो दिन तक चले पर्व के दौरान मजबूत मांग के चलते सोना, आभूषण और सिक्कों की खूब बिक्री हुई। आभूषण उद्योग को उम्मीद है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कारोबार वृद्धि 35 फीसदी तक रहेगी। रविवार को कुछ घंटे के लिए आभूषण बाजार में सुस्ती छाई रही, जिसकी वजह भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच था।

आभूषण कारोबारियों ने बताया कि मैच खत्म होने के बाद देशभर के बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बार धनतेरस का त्योहार शनिवार और रविवार, दोनों दिन था। दिवाली से पहले दिन धनतेरस को सोना और चांदी खरीदने के लिए शुभ दिन माना जाता है। सोने की ऊंची कीमतों के बावजूद धनतेरस पर लोगों ने खरीदारी की।

रविवार को दिल्ली में सोने की कीमत 50,139 रुपये प्रति दस ग्राम (कर शामिल नहीं) रही। पिछले साल धनतेरस को दस ग्राम सोने की कीमत 47,644 रुपये थी। धनतेरस के मौके पर आम तौर पर 20-30 टन सोना बिकता है। इस दिन लोग सोना, चांदी और आभूषणों के अलावा वाहन और अन्य वस्तुओं की खरीद करते हैं।

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि इन दो दिन में अनुमानित 21,000 वाहनों की आपूर्ति की, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10 फीसदी अधिक लेकिन 2018 और 2019 की तुलना में कम है।

अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद के अध्यक्ष आशीष पेठे ने कहा, ‘‘2021 की तुलना में बिक्री 10-15 फीसदी अधिक रहने का अनुमान है।’’ वहीं विश्व स्वर्ण परिषद के क्षेत्रीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी (भारत) सोमसुंदरम पीआर ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष धनतेरस पर बिक्री 15-25 फीसदी अधिक रही है। 

Web Title: Dhanteras 2022 delhi mumbai Big sale gold, jewelery and coins business growth up to 35 percent compared last year 2021

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे