लाइव न्यूज़ :

प्ले स्टोर पर मौजूद डेवलपरों को ऐप के जरिये एकत्रित आंकड़ों के बारे में जानकारी देनी होगी: गूगल

By भाषा | Updated: May 6, 2021 23:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मई गूगल ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्ले स्टोर पर मौजूद ऐप डेवलपरों को यह बताना होगा कि वे किस प्रकार का आंकड़ा एकत्रित कर रहे हैं और उसे कैसे अपने ऐप पर रख रहे हैं। साथ ही ही उन्हें यह भी बताना होगा कि सूचना का उपयोग कैसे किया जा रहा है।

गूगल की इस पहल का मकसद उपयोगकर्ताओं को उनसे जुड़े आंकड़ों पर नियंत्रण को और मजबूत बनाना है।

ब्लॉगपोस्ट में गूगल ने कहा कि वह इस साल की तीसरी तिमाही में नई नीति साझा करेगी। इसमें ऐप निजता की नीति को लेकर विस्तृत दिशानिर्देश होगा। डेवलपर ‘गूगल प्ले कंसोल’ में सूचना 2021 की चौथी तिमाही से देना शुरू कर सकते हैं।

गूगल की उपाध्यक्ष (उत्पाद) (एंड्रायड सिक्योरिटी और प्राइवेसी) सुजैन फ्रे ने कहा, ‘‘हम गूगल प्ले को सुरक्षित, अरबों लोगों के लिये भरोसेमंद जगह बनाने के लिये डेवलपर्स के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि वे नये एंड्रायड ऐप का आनंद ले सके। आज हमने गूगल प्ले में आने वाले सुरक्षा उपाय के बारे में जानकारी दी है। इससे लोगों को यह समझने में मदद मिलेगी कि किस प्रकार के आंकड़े को ऐप एकत्रित या साझा करता है...साथ ही उन्हें उस बारे में अतिरिक्त जानकारी भी मिलेगी जो निजता और सुरक्षा को प्रभावित करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के संबंध में प्रदेशवासियों के नाम संदेश

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार