लाइव न्यूज़ :

कोविड संकट के बावजूद वाहन कलपुर्जा उद्योग 2021-22 में वृद्धि को लेकर आशावादी

By भाषा | Updated: December 21, 2021 16:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर वाहन कलपुर्जा उद्योग के संगठन एसीएमए ने मंगलवार को कहा कि महामारी की एक और लहर की आशंकाओं के बावजूद उद्योग चालू वित्त वर्ष में वृद्धि के लिए ‘सतर्क रूप से आशावादी’ बना हुआ है।

वाहन कलपुर्जा उद्योग का कारोबार अप्रैल-सितंबर 2021 में 1.96 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की पहली छमाही के मुकाबले 65 प्रतिशत अधिक है।

ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसीएमए) के अध्यक्ष संजय कपूर ने कहा, ‘‘वाहनों की मांग में वृद्धि के बावजूद सेमीकंडक्टर की उपलब्धता संबंधी मुद्दों, बढ़ती लागत, बढ़ती लॉजिस्टिक लागत और कंटेनरों की उपलब्धता जैसे आपूर्ति पक्ष के मुद्दों के चलते मोटर वाहन क्षेत्र में बाधा बनी हुई है।’’

उन्होंने कहा कि इन मुद्दों के मद्देनजर ऑटो कलपुर्जा उद्योग ने उल्लेखनीय मजबूती दिखायी है।

कपूर ने कहा कि एसीएमए की अगुवाई में हुए हालिया सर्वेक्षण के अनुसार महामारी की एक और लहर की चिंताओं के बावजूद उद्योग 2021-22 के लिए सतर्क रूप से आशावादी है।

उन्होंने कहा कि वाहन कलपुर्जा उद्योग में निवेश चक्र भी शुरू हो गया है और अब हालात बेहतर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार