लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल के रेट में रोज बदलाव पर रोक से जुड़ी PIL हाई कोर्ट ने की खारिज, कहा- सरकार के काम में नहीं देंगे दखल

By भाषा | Updated: September 19, 2018 18:42 IST

पिछले एक पखवाड़े में पेट्रोल और डीजल की कीमतें महँगाई का रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं। आजाद भारत के 71 सालों के इतिहास में पहली बार पेट्रोल 72 रुपये के पार गया।

Open in App

नयी दिल्ली, 19 सितंबर: दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को उस आवेदन को खारिज कर दिया जिसमें केंद्र को उस रिकॉर्ड को पेश करने का निर्देश देने की मांग की गई है जिसके आधार पर तेल कंपनियां ईंधन की कीमतें रोजाना तय कर रही हैं। 

मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन और न्यायमूर्ति वी के राव की पीठ ने कहा कि वह इस मुद्दे में नहीं जाना चाहते और सरकार के फैसले में हस्तक्षेप नहीं करेंगे।

यह आवेदन एक लंबित याचिका में दायर किया गया, जिसमें ईंधन की कीमतों में रोजाना वृद्धि को चुनौती दी गई है और केंद्र सरकार को उन्हें जरूरी वस्तु मानते हुए पेट्रोल और डीजल की उचित दर तय करने का निर्देश देने की मांग की गई है।

दिन की सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा कि मुख्य याचिका को पिछली बार सुनने के दौरान उसने पहले ही कहा था कि वह इस मुद्दे में नहीं जा रही है।

पीठ ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि हमें पिछली तारीख को ही याचिका खारिज कर देनी चाहिये थी। आवेदन को खारिज किया जाता है।’’ 

पेट्रोल-डीजल के दाम तय करने की शक्ति

12 सितंबर को जब दिल्ली की डिजाइनर पूजा महाजन की मुख्य याचिका सुनवाई के लिये आई थी तो पीठ ने कहा था कि ईंधन की कीमतों में रोजाना बदलाव केंद्र सरकार की आर्थिक नीति है और अदालतों को इससे दूर रहना चाहिये।

उसने साफ कर दिया था कि वह सरकार के फैसले में हस्तक्षेप करने को तैयार नहीं है क्योंकि ‘इसमें बड़े आर्थिक मुद्दे शामिल हैं।’ 

आवेदन में केंद्र को यह निर्देश देने की मांग की गई थी कि वह वो फॉर्मूला और रिकॉर्ड पेश करे जिसके आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें तय की जा रही हैं ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि क्या तेल कंपनियां और केंद्र सरकार गलत तरीके से लाभ कमा रही हैं।

अधिवक्ता ए मैत्री के जरिये दायर याचिका में कहा गया था कि सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को तय करने की शक्ति तेल कंपनियों को सौंप नहीं सकती।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो