लाइव न्यूज़ :

आवक घटने से सरसों, सोयाबीन में सुधार, मांग घटने से सोयाबीन, पामोलीन तेलों में गिरावट

By भाषा | Updated: January 8, 2021 22:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जनवरी विदेशों में सोयाबीन खल की मांग बढ़ने और बाजार में सरसों दाना की कम आवक से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को सोयाबीन, सोयाबीन लूज और सरसों दाना की कीमतों में पर्याप्त सुधार दर्ज किया गया। वहीं आयातित विदेशी तेलों की मांग न होने से सोयाबीन तेल सहित पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया और शिकागो एक्सचेंज में 0.25 प्रतिशत की हल्की तेजी रही। मांग न होने और भाव ऊंचा बोले जाने के बीच जहां सीपीओ की कीमत पूर्ववत रही वहीं पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट रही।

सूत्रों का कहना है कि किसान मंडियों में सोयाबीन तिलहन कम ला रहे हैं जिसकी वजह से सोयाबीन मिल डिलीवरी और सोयाबीन लूज की कीमतों में सुधार दिखा। इसके अलावा नाफेड द्वारा 6,000 रुपये क्विन्टल से कम की बोली को निरस्त करने से सरसों तिलहन कीमतों में भी सुधार रहा। आगरा सलोनी मंडी में सरसों दाना भाव 7,025 रुपये क्विन्टल किये जाने से भी सरसों तिलहन कीमत में पर्याप्त सुधार देखा गया।

सूत्रों ने कहा कि मंडियों में देशी तेलों की मांग है जबकि विदेशी तेलों में भाव चढ़ने से अधिक मांग नहीं है। उन्होंने कहा कि मांग होने के बावजूद भाव ऊंचा होने के कारण लगभग सभी तेलों की खपत में 10 से 15 प्रतिशत की कमी आई है। जानकारों का कहना है कि सरकार को खाद्य तेलों के आयात शुल्क में कमी करने के बजाय आयात शुल्क मूल्य को यथावत रखना चाहिये।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 6,600 - 6,625 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,510- 5,575 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,750 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,170 - 2,230 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 13,100 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,995 -2,145 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,125 - 2,240 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 11,100 - 15,100 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,000 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,600 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,800 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,000 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,250 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 11,650 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल